मिथिला में कांवरियों के झोले से शराब बरामद

Published at :26 Aug 2016 12:34 AM (IST)
विज्ञापन
मिथिला में कांवरियों के झोले से शराब बरामद

चार अलग-अलग झोले से 61 बोतल जीआरपी ने किया शराब जब्त पुलिस को देख शराब कारोबारी फरार, चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली सफलता समस्तीपुर : जीआरपी ने गुरुवार तड़के स्थानीय स्टेशन पर हवड़ा से रक्सौल जा रही मिथिला एक्सप्रेस ट्रेन के जेनरल डब्बे से कांवरियों के विभिन्न झोले में रखे 61 बोतल विदेशी शराब […]

विज्ञापन

चार अलग-अलग झोले से 61 बोतल जीआरपी ने किया शराब जब्त

पुलिस को देख शराब कारोबारी फरार, चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली सफलता
समस्तीपुर : जीआरपी ने गुरुवार तड़के स्थानीय स्टेशन पर हवड़ा से रक्सौल जा रही मिथिला एक्सप्रेस ट्रेन के जेनरल डब्बे से कांवरियों के विभिन्न झोले में रखे 61 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है. शराब उक्त बोगी में अलग-अलग जगहों पर सीट के नीचे छुपाकर रखे गये थे. चेकिंग के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली. हालांकि, पुलिस को देख शराब के तस्कर फरार हो गये. पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है. बता दें कि इससे पूर्व भी गंगा जल के गैलन में भी शराब बरामद की जा चुकी है.
रेल थानाध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि सुबह प्लेटफाॅर्म नंबर छह पर लगी मिथिला एक्सप्रेस के इंजन के पास की बोगी में जांच की गयी, तो चार अलग-अलग स्थानों पर सीट के नीचे बोलबम लिखे झोले से रॉवाल स्टेज कंपनी की 51 बोतल 350 एमएल व 10 बोतल 180 एमएल शराब की बोतल बरामद की गयी. इसमें सेल फॉर बेस्ट बंगाल लिखा हुआ था. हालांकि, इस दौरान किसी भी यात्री ने झोला के स्वामित्त का दावा नहीं किया.
पुलिस को देख कारोबारी फरार हो गये. यहां बता दें कि स्थानीय स्टेशन पर आये दिन कोलकाता , दिल्ली , पंजाब आदि रूट से आने वाली ट्रेनों में शराब बरामदगी की सूचना मिलती रहती है. गत सप्ताह भी आरपीएफ ने हरियाणा के नरवाना से शराब बेचने आये युवक को शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन