11 क्विंटल महुआ के साथ कारोबारी गिरफ्तार

Published at :26 Aug 2016 12:32 AM (IST)
विज्ञापन
11 क्विंटल महुआ के साथ कारोबारी गिरफ्तार

उजियारपुर : स्थानीय थाना पर गुरुवार को दलसिंहसराय डीएसपी अनवर जावेद अंसारी ने बताया कि बुधवार की शाम अवैध रुप से दारु बनाने ले जा रहे कारोबारी को 11 क्विंटल महुआ के साथ गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष मधुरेंद्र किशोर को गुप्त सूचना मिली कि गुरुवार की शाम चितरंजन से ट्रेन के […]

विज्ञापन

उजियारपुर : स्थानीय थाना पर गुरुवार को दलसिंहसराय डीएसपी अनवर जावेद अंसारी ने बताया कि बुधवार की शाम अवैध रुप से दारु बनाने ले जा रहे कारोबारी को 11 क्विंटल महुआ के साथ गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष मधुरेंद्र किशोर को गुप्त सूचना मिली कि गुरुवार की शाम चितरंजन से ट्रेन के रास्तेे महुआ के कारोबारी उजियारपुर बस स्टैंड के समीप चौबीस बोरे में ग्यारह क्विंटल महुआ के साथ कही ले जाने के फिराक में किसी पिकअप वैन के इंतजार में है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर दी.

पुलिस को देखते ही दो कारोबारी भागने में सफल हो गये. एक कारोबारी राम सेवक महतो व दो मोटिया का काम करने वाले जट्टु महतो एवं केदार दास सहित तीन लोग पुलिस के गिरफ्त में आ गये. उसे गिरफ्तार कर लिया. जबकि भारी मात्रा में प्लास्टिक के बोरे में पैक महुआ के फूल को जब्त कर पुलिस थाने ले गयी.

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार कारोबारी सब्जी का व्यवसाय करता है. उसी के आर में कुछ दिनों से यह धंधा भी कर रहा था. जब्त महुआ की कीमत एक लाख रुपये से अधिक की बतायी जाती है. डीएसपी श्री अंसारी ने बताया कि शराब बेचने वालों व पीने वालों पर इन दिनों पुलिस की पैनी नजर है. खबर मिलते ही पुलिस कार्रवाई करती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन