कूड़े के ढेर से गुजरने की विवशता

Published at :22 Aug 2016 2:12 AM (IST)
विज्ञापन
कूड़े के ढेर से गुजरने की विवशता

शहर का वार्ड 27 जो कि आम लोगों के जुबान पर बहादुरपुर के नाम से भी जाना जाता है. यहां के रहने वाली आबादी के लिए कचरों के ढेर मुसीबत बनते जा रहा है. नगर परिषद के रवैये के कारण लोग दुखी हैं़ गंदी नाली व कचरों की समस्या चरम पर है़ समस्तीपुर : नगर […]

विज्ञापन

शहर का वार्ड 27 जो कि आम लोगों के जुबान पर बहादुरपुर के नाम से भी जाना जाता है. यहां के रहने वाली आबादी के लिए कचरों के ढेर मुसीबत बनते जा रहा है. नगर परिषद के रवैये के कारण लोग दुखी हैं़ गंदी नाली व कचरों की समस्या चरम पर है़

समस्तीपुर : नगर परिषद का वार्ड 27 यहां जनसंख्या दूसरे वार्ड के तुलना में अधिक है. यहां चार हजार से अधिक आबादी निवास करती है. शहर के बहादुरपुर के इलाके को लेते हुए आसपास के इलाके इसमें शामिल होते हैं. शहर के व्यवसाय का यह केंद्र रहा है.
साथ ही यह वार्ड पारंपरिक रूप से भी अपनी पहचान रखता है. ग्रामीण इलाके से नजदीक रहने के कारण इस वार्ड में आप को ग्रामीण परिवेश की झलक भी मिल जायेगी. जैसे ही वार्ड के अंदर चार कदम चलते हैं, यहां की सड़कों पर बिखरा हुआ कचरा लोगों को आगे बढ़ने से रोक देता है. वार्ड में जमा कचरा अपनी कहानी खुद ही बयां करता है. लोग घरों से निकलकर सीधे कचरा सड़कों पर ही फेंक देते हैं.
इस समस्या को और भी विकराल कचरा पेटी का न होना बना देता है. लगता है जैसे सालों से इसकी सफाई नहीं की गयी हो. नालियों पर बहता गंदा पानी, यहां ऐसे ही जमा है. इसपर कजली तक जम गयी है. बजबजाती नालियां लोगों को राह चलने में परेशानी का सबब बन रही है. लोग इसके लिए नव निर्माण को जिम्मेवार ठहरा रहे है. नयी सड़कों के बन जाने से यहां से गुजरने वाली गलियों की नालियों के पानी की निकासी के लिये रास्ता ही नहीं बच जाता है.
सड़क ऊंची व नालियां नीची हो गयी हैं. वार्ड में अभी तक लोगों को राशन कार्ड उपलब्ध नहीं हो पाया है. यहां की बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट लोगों को मुंह चिढ़ा रही है. ग्रामीण इलाका पास होने के कारण यहां नालियों का पानी आसपास के इलाके में ही चला जाता है.
नगर परिषद नहीं देता सहयोग
वार्ड 27 की पार्षद उषा देवी ने कहा कि नगर परिषद की ओर से कोई सहयोग नहीं मिलता है. ऐसे में लोगों को सुविधा कैसे मिल सकेगी. कचरा पेटी के लिए कई बार नगर परिषद को लिखा गया है. मगर, आज तक कचरा पेटी उपलब्ध नहीं हो पाया है. जो भी सफाई कर्मचारी दिये गये हैं, वह भी वार्ड में ठीक ढंग से साफ-सफाई नहीं करते हैं. अभी तक नगर परिषद की ओर से दैनिक मजदूर नहीं दिया गया है. स्ट्रीट लाइट खराब स्थिति में है. जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा हुआ है. इस वार्ड के विकास के लिए जो भी योजना बनायी गयी है. वह अभी तक पास ही नहीं हो पायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन