समस्तीपुर में पटरी से उतरी वैशाली, बचे यात्री
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Aug 2016 7:24 AM (IST)
विज्ञापन

बोगी के बेपटरी होने पर दुर्घटनास्थल पर निरीक्षण करते डीआरएम व अन्य. समस्तीपुर : जंकशन पर रविवार की सुबह बरौनी से नई दिल्ली जा रही 12553 अप वैशाली सुपर फास्ट एक्सप्रेस खुलते ही बेपटरी हो गयी. ट्रेन की एसी बोगी ए-टू का एक पहिया पटरी से उतर गया. इससे यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गयी. […]
विज्ञापन
बोगी के बेपटरी होने पर दुर्घटनास्थल पर निरीक्षण करते डीआरएम व अन्य.
समस्तीपुर : जंकशन पर रविवार की सुबह बरौनी से नई दिल्ली जा रही 12553 अप वैशाली सुपर फास्ट एक्सप्रेस खुलते ही बेपटरी हो गयी. ट्रेन की एसी बोगी ए-टू का एक पहिया पटरी से उतर गया. इससे यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गयी. हालांकि, चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रेन को तुरंत रोक दिया, जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं हुई. इस घटना के कारण समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर के बीच करीब दो घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. घटना के कारण बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस व सरयू-जमुना एक्सप्रेस भी स्टेशन पर डेढ़ घंटे खड़ी रही. बाद में दुर्घटनाग्रस्त बोगी को काट कर अलग किया गया. बोगी को पीछे
समस्तीपुर में बेपटरी
खींच कर प्लेटफॉर्म पांच से वैशाली को दिन के 12.30 बजे मुजफ्फरपुर के लिए खोला गया.
घटना की सूचना पर डीआरएम सुधांशु शर्मा समेत अन्य शाखा के अधिकारी मौके पर पहुंच कर राहत व बचाव कार्य में जुट गये. करीब दो घंटे के प्रयास के बाद बेपटरी बोगी को ठीक कर लाइन पर लाया गया. डीआरएम ने घटना की जांच का आदेश िदया है. एक माह के अंदर समस्तीपुर यार्ड में दो लाइट इंजन समेत ट्रेन के बेपटरी होने की यह चौथी घटना है.
बताया जाता है कि सुबह वैशाली एक्सप्रेस नियत समय पर 10.45 बजे जैसे ही प्लेटफॉर्म नंबर सात से खुली कि ट्रेन की एसी ए-टू बोगी का एक पहिया पटरी से उतर गया. धड़ाम-धड़ाम की आवाज से यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गयी. कुछ यात्री जोर-जोर से चिल्लाने लगे. यात्रियों की आवाज पर चालक ने ट्रेन को रोक दिया. ट्रेन के रुकते ही बोगी में सवार यात्री नीचे उतर गये. घटना की सूचना पर मौके पर यात्रियों की भीड़ जुट गयी.
मुजफ्फरपुर में जोड़ा गया अतिरिक्त कोच
डीआरएम सुधांशु शर्मा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त एसी कोच को ट्रेन से काट कर हटा दिया गया. उक्त बोगी के यात्रियों को दूसरे एसी कोच में बैठा कर मुजफ्फरपुर तक भेजने की व्यवस्था की गयी है. डीआरएम ने कहा कि मुजफ्फरपुर स्टेशन पर दुर्घटनाग्रस्त एसी बोगी के बदले दूसरे एसी कोच की व्यवस्था की गयी है. वहां उक्त कोच को जोड़ा जायेगा, जहां इस कोच के यात्री अपनी सीट पर चले जायेंगे.
कोट—
दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया है. कमेटी को एक सप्ताह के अंदर जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है, ताकि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके.
सुधांशु शर्मा, डीआरएम
ट्रेन के खुलते ही जंकशन के प्लेटफॉर्म सात के पास हुई घटना
यात्रियों में मची अफरातफरी, समय रहते चालक ने रोकी ट्रेन
समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर के बीच करीब दे घंटे ठप रही रेल सेवा
मौके पर अधिकारियों के साथ
पहुंचे डीआरएम
दूसरी बोगियों में यात्रियों को
किया गया शिफ्ट
डीआरएम ने दिया घटना की
जांच के आदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










