बम की सूचना पर बोगी छोड़ भागे यात्री

Published at :15 Aug 2016 6:59 AM (IST)
विज्ञापन
बम की सूचना पर बोगी छोड़ भागे यात्री

समस्तीपुर : जयनगर से अमृतसर जा रही 14649 सरयू-जमुना एक्सप्रेस ट्रेन में बम की सूचना पर रविवार सुबह ट्रेन के यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई. गार्ड बोगी से सटे साधारण कोच के शौचालय के ऊपर लावारिस बैग देख कर डर से बोगी छोड़ भाग खड़े हुए. गार्ड ने भी ट्रेन आगे बढ़ाने से इनकार […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : जयनगर से अमृतसर जा रही 14649 सरयू-जमुना एक्सप्रेस ट्रेन में बम की सूचना पर रविवार सुबह ट्रेन के यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई. गार्ड बोगी से सटे साधारण कोच के शौचालय के ऊपर लावारिस बैग देख कर डर से बोगी छोड़ भाग खड़े हुए. गार्ड ने भी ट्रेन आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया. लावारिस बैग की सूचना पर जीआरपी थानाध्यक्ष विनोद राम व आरपीएफ के एएम रहमान मौके पर पहुंचे. शौचालय से लावारिस बैग को नीचे उतारा. पहले तो दूर से ही डंडा आदि से बैग की जांच की गयी. फिर कुछ पुलिस कर्मियों ने हिम्मत कर बैग खोला तो सभी दंग रह गए. बैग में सिर्फ पुराना कपड़ा भरा हुआ था. बैग में कपड़ा देख ट्रेन के यात्रियों ने राहत की सांस ली.

अपने -अपने स्थानों पर जा कर बैठ गए. इस दौरान ट्रेन करीब डेढ़ घंटे तक स्थानीय स्टेशन पर रुकी रही. करीब 12.30 बजे मुजफ्फरपुर के लिए खुली. बताया गया है कि ट्रेन 10.40 बजे समस्तीपुर पहुंची थी. इसी दौरान शौचालय गए एक यात्री ने देखा कि सीट के ऊपर प्लाई को हटा कर एक बैग को रखा गया है. इसकी सूचना तुरंत उसने ट्रेन के गार्ड को दी. ट्रेन के गार्ड ने स्टेशन प्रबंधक को इसकी जानकारी दी. इस बीच ट्रेन में बम की अफवाह फैल गई. देखते ही देखते यात्री बोगी खाली कर प्लेटफार्म पर चले आये. लावारिस बैग की सूचना पर जीआरपी व आरपीएफ के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे. बैग को ट्रेन से उतारा. जीआरपी प्रभारी ने बताया कि तलाशी के दौरान बैग से पुराना कपड़ा मिला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन