ट्रेन में नशा खिलाकर लूटा, धर्मपुर के पास उतारा

Published at :14 Aug 2016 8:01 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन में नशा खिलाकर लूटा, धर्मपुर के पास उतारा

समस्तीपुर : शहर के धर्मपुर मोहल्ला के पास शनिवार तड़के अचेताव्स्था में एक युवक को देख उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. युवक के पास से कल्याण(मुंबई) से समस्तीपुर तक का टिकट बरामद किया गया है. जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसे ट्रेन में नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों ने अपना शिकार […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : शहर के धर्मपुर मोहल्ला के पास शनिवार तड़के अचेताव्स्था में एक युवक को देख उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. युवक के पास से कल्याण(मुंबई) से समस्तीपुर तक का टिकट बरामद किया गया है. जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसे ट्रेन में नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों ने अपना शिकार बनाया है. संभव है कि गिरोह के ही लोगों ने उसे धर्मपुर के पास ट्रेन रूकने पर नीचे उतार दिया है ताकि पुलिस का अनुसंधान प्रभावित हो जाय. युवक के शरीर पर कपड़ा के अलावा कुछ भी नहीं है. पहनावा से युवक अच्छे घर का लग रहा है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर कुमार कीर्ति ने बताया कि तीसरे पहर तक युवक को होश नहीं आया था. युवक के होश में आने पर ही मामले का खुलासा हो सकेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन