स्वच्छता से ही स्वस्थ राष्ट्र का होगा निर्माण

Published at :14 Aug 2016 8:00 AM (IST)
विज्ञापन
स्वच्छता से ही स्वस्थ राष्ट्र का होगा निर्माण

ताजपुर : प्रखंड क्षेत्र के भेरोखड़ा पंचायत भवन परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में ताजपुर एलकेवीडी कॉलेज के द्वारा स्वच्छता अभियान को ले कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अध्यक्षता प्रधानाचार्य डा. एके मंडल ने की. मंच संचालन डाॅ फरजाना बानो ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जब तक […]

विज्ञापन

ताजपुर : प्रखंड क्षेत्र के भेरोखड़ा पंचायत भवन परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में ताजपुर एलकेवीडी कॉलेज के द्वारा स्वच्छता अभियान को ले कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अध्यक्षता प्रधानाचार्य डा. एके मंडल ने की. मंच संचालन डाॅ फरजाना बानो ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जब तक मन स्वच्छ नहीं होगा तब तक शरीर स्वस्थ्य नहीं होगा,

और ये दोनों चीज जब तक स्वच्छ नहीं होगा. स्वच्छ राष्ट्र की कामना नहीं की जा सकती है. कार्यक्रम से पूर्व ताजपुर कॉलेज एवं स्थानीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा जुलूस निकाल कर लोगों को स्वच्छता अभियान को सफल बनाने की अपील की गयी. एनएसएस के स्वयं सेवकों ने महाविद्यालय द्वारा गोद लिये गांव भेरोखड़ा के महादलित टोला में जा कर लोगों को जागरूक किया.

मौके पर कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ प्रभात रंजन कर्ण, डाॅ जेपी वैश्यंत्री, डाॅ विनीता कुमारी, मुखिया शहला तजईन, पूर्व जिला पार्षद निजाम अहमद, पूर्व मुखिया शंकर शर्मा, पूर्व सरपंच रामाशंकर रंजन, उप मुखिया अखिलेश शर्मा, उपेन्द्र राय, उमेश राय आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन