दरभंगा के हैं बच्चे, यहां मदरसा में पढ़ते हैं

Published at :11 Aug 2016 6:18 AM (IST)
विज्ञापन
दरभंगा के हैं बच्चे, यहां मदरसा में पढ़ते हैं

युवक को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले समस्तीपुर : शहर के मगरदहीघाट स्थित एक घर में चोरी करने की नीयत से घुसे एक युवक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. लेकिन दो युवक करीब 35 हजार के आभूषण लेकर भागने में सफल हो गये. पकड़ाया चोर की पहचान दादपुर के […]

विज्ञापन

युवक को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

समस्तीपुर : शहर के मगरदहीघाट स्थित एक घर में चोरी करने की नीयत से घुसे एक युवक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. लेकिन दो युवक करीब 35 हजार के आभूषण लेकर भागने में सफल हो गये. पकड़ाया चोर की पहचान दादपुर के अभिषेक कुमार के रूप में की गयी है.
उसके पास से चोरी के 21 सौ रुपये भी बरामद हुए हैं. इसके निशानदेही पर फरार चोरों की गिरफ्तारी के लिए एएसआइ खुर्शीद आलम के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी भी की, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. इस घटना को लेकर गृहस्वामी आशुतोष कुमार के बयान पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें तीन को आरोपित किया गया है. गृहस्वामी के अनुसार, मंगलवार की रात घर में खरखराहट से उनकी नींद खुली, तो देखा एक युवक उसके घर का आलमीरा खोल कर उसमें रखा सामान खिड़की के बहार खड़े युवकों को बढ़ा रहा था.
यह देख उसने घर में घुसे युवक को पकड़ लिया और हल्ला किया. हल्ला पर आसपास के लोग जुट गये, लेकिन तब तक खिड़की के बाहर खड़ा युवक भाग खड़ा हुआ. जब आलमीरा में रखे सामान को देखा तो उसमें रखे करीब 35 हजार के आभूषण गायब थे.
मगरदहीघाट स्थित एक घर में चोरी करने के लिए घुसे थे तीन युवक
35 हजार का आभूषण लेकर दो चोर फरार
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन