ट्रेन के सामने कूद अधेड़ ने दी जान

Published at :11 Aug 2016 6:17 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन के सामने कूद अधेड़ ने दी जान

सुबह से ही नशे में धुत था अधेड़ पुलिस के पहुंचने से पूर्व ग्रामीण ले गये लाश,बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन से कट कर हुई मौत समस्तीपुर : शहर के धर्मपुर मोहल्ला स्थित 54 ए गुमटी के पास बुधवार सुबह ताड़ी के नशे में धुत एक अधेड़ ने बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के सामने […]

विज्ञापन

सुबह से ही नशे में धुत था अधेड़

पुलिस के पहुंचने से पूर्व ग्रामीण ले गये लाश,बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन से कट कर हुई मौत
समस्तीपुर : शहर के धर्मपुर मोहल्ला स्थित 54 ए गुमटी के पास बुधवार सुबह ताड़ी के नशे में धुत एक अधेड़ ने बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद कर अपनी जान दे दी. मृतक की पहचान इसी मोहल्ला के प्रमोद साह के रूप में की गयी है. हालांकि, मौके पर पुलिस के पहुंचने से पूर्व गांव वाले लाश लेकर फरार हो गये. घटना के संबंध में बताया गया है कि सुबह से ही प्रमोद नशे में धुत था और तरह -तरह की हरकत कर रहा था. लोगों ने बताया कि जब दरभंगा से दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस जैसे ही गुमटी के पास पहुंची की प्रमोद ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी.
फलस्वरूप, कट कर उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. लोग जितनी मुंह उतनी बात करने लगे. इस बीच घटना की सूचना पर जब जीआरपी के पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे तब तक गांव वाले प्रमोद की लाश लेकर दाहसंस्कार के लिए चले गये. जीआरपी थानाध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि घटना स्थल पर रक्त के निशान मिला है. हालांकि, लाश बरामद नहीं की जा सकी. घटना को लेकर एक मामला दर्ज किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन