उत्तर बिहार में हल्की बारिश की संभावना

Published at :11 Aug 2016 6:17 AM (IST)
विज्ञापन
उत्तर बिहार में हल्की बारिश की संभावना

समस्तीपुर : उत्तर बिहार में हल्की बारिश होने की संभावना है. कहीं-कहीं मध्य बारिश हो सकती है. यह आकलन है राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित मौसम विभाग का. मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी डॉ ए सत्तार बताते हैं कि अगले 72 घंटे के दौरान गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी और सीवान में […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार में हल्की बारिश होने की संभावना है. कहीं-कहीं मध्य बारिश हो सकती है. यह आकलन है राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित मौसम विभाग का. मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी डॉ ए सत्तार बताते हैं कि अगले 72 घंटे के दौरान गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी और सीवान में 25 से 35 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है. बिहार के शेष अन्य जिलों में 15 से 20 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना बन रही है. पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है,

जबकि न्यूनतम तापमान के 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना बन रही है. इस अवधि में औसतन छह से 10 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी. वैसे कुछ स्थानों पर हवा का रुख पुरवा भी रह सकता है. मौसम के मिजाज को भांपते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए कई जरूरी सुझाव दिये हैं. वैज्ञानिकों का कहना है कि जारी मौसम में अरहर एवं उरद में निकौनी व छंटनी किया जा सकता है.

अगात धान की फसल से खर पतवार निकाल कर प्रति हेक्टेयर 20 किलो नेत्रजन का उपरिवेशन करने के लिए मौसम अनुकूल चल रहा है. किसान मूली की बुआई कर सकते हैं. प्याज के पौध की रोपाई के लिए खेतों को समतल कर छोटी-छोटी उथली क्यारियां बनाने का सुझाव दिया है. सागवान, चह, हरा सेमल, देसी सेमल, सफेद सिरीस, काला सिरीस, अर्जुन, गम्हार, गुलमोहर आदि के पौधे एवं स्टांप लगाने के लिए मौसमीय परिस्थितियां अनुकूल चल रही हैं. बताते चलें कि अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रहा. न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन