युवक की गला रेत कर हत्या आक्राेशितों ने जाम की सड़क

समस्तीपुर : हिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के कुरसाहा बिचला टोले के महादलित युवक की अपराधियों ने गला रेत कर हत्या कर दी. गुरुवार की सुबह कुरसाहा बजुआहा बांध में मकई के खेत में शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान इंद्रजीत दास के पुत्र धरमवीर दास के रूप में की गयी. घटना से आक्रोशित लोगों ने मोहिउद्दीननगर-सुलतानपुर पथ […]
समस्तीपुर : हिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के कुरसाहा बिचला टोले के महादलित युवक की अपराधियों ने गला रेत कर हत्या कर दी. गुरुवार की सुबह कुरसाहा बजुआहा बांध में मकई के खेत में शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान इंद्रजीत दास के पुत्र धरमवीर दास के रूप में की गयी. घटना से आक्रोशित लोगों ने मोहिउद्दीननगर-सुलतानपुर पथ को कुरसाहा स्थित ब्रह्मडाकिनी माता मंदिर के समीप जाम कर दिया.
परिजनों के अनुसार, धरमवीर अपने दादा के साथ सो रहा था. अचानक किसी का फोन आया, जिससे वह उठ कर बात करते हुए कहीं चला गया. उसके आने का इंतजार करते हुए घरवाले सो गये. गुरुवार की सुबह शौच के लिए निकले लोगों की निगाह मकई के खेत में पड़ी उसकी लाश पर पड़ी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










