ट्रक की ठोकर से ठेकेदार की मौत

Published at :01 Aug 2016 6:28 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक की ठोकर से ठेकेदार की मौत

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाजोपुर चौक के समीप शनिवार की रात ट्रक की ठोकर से बाइक सवार एक अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसकी सदर अस्पताल में इलाज के दौरान कुछ देर के बाद मौत हो गयी. मृत अधेड़ की पहचान मुजफ्फरपुर के कुढ़नी निवासी श्रीकांत गिरि के रूप में की […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाजोपुर चौक के समीप शनिवार की रात ट्रक की ठोकर से बाइक सवार एक अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसकी सदर अस्पताल में इलाज के दौरान कुछ देर के बाद मौत हो गयी. मृत अधेड़ की पहचान मुजफ्फरपुर के कुढ़नी निवासी श्रीकांत गिरि के रूप में की गयी है.

जानकारी के मुताबिक, वह समस्तीपुर में ठेकेदारी का काम करता था. उसने हरपुर एलौथ में भी अपना घर बना रखा है. बताया जाता है कि वह शनिवार की शाम अपनी बाइक से ताजपुर की ओर से समस्तीपुर आ रहा था. ट्रक से साइड लेने के दौरान ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां कुछ देर के बाद उसकी मौत हो गयी. इधर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन