गांवों में खुशहाली लाना ही ग्राम पंचायत का असली मकसद

समस्तीपुर : ग्राम पंचायत का उद्देश्य गांवों में खुशहाली लाना है. यह हमारी संस्कृति की परंपरा को जीवंत रखने से ही संभव है. ये बातें नेहरू युवा केंद्र संगठन, नयी दिल्ली के पूर्व निदेशक चंद्रशेखर प्राण ने कहीं. वे कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे़ रविवार को स्थानीय यूएन पैलेस के सभागार में गांव की […]
समस्तीपुर : ग्राम पंचायत का उद्देश्य गांवों में खुशहाली लाना है. यह हमारी संस्कृति की परंपरा को जीवंत रखने से ही संभव है. ये बातें नेहरू युवा केंद्र संगठन, नयी दिल्ली के पूर्व निदेशक चंद्रशेखर प्राण ने कहीं. वे कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे़ रविवार को स्थानीय यूएन पैलेस के सभागार में गांव की खुशहाली तथा सुशासन में तीसरी सरकार अर्थात पंचायत सरकार की भूमिका पर आयोजित उन्मुखीकरण कार्यशाला की अध्यक्षता नेहरू सेवा केंद्र संगठन के मंडल निदेशक अनिल कुमार कौशिक ने की.
स्वयंसेवी संस्था संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजीव गौतम ने स्वागत भाषण दिया. संचालन प्रगति आदर्श सेवा केंद्र के सचिव संजय कुमार बबलू ने किया. मौके पर पूर्व राज्य मंत्री रामाश्रय सहनी, डाॅ मिथिलेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, गजाधर विद्रोही,जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह व रिंकी सिंह, फूलबाबू सिंह आिद मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










