मउ बाजार से बढ़ौना घाट तक 22 करोड़ से बनेगी नयी सड़क

Published at :29 Jul 2016 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
मउ बाजार से बढ़ौना घाट तक 22 करोड़ से बनेगी नयी सड़क

समस्तीपुर : जिले में परिवहन व्यवस्था को और भी बेहतर बनाने की दिशा में एक बार फिर जिला को सौगात मिला है. विद्यापतिनगर के मउ बाजार से लेकर बढ़ौना घाट तक नयी सड़क का निर्माण किया जायेगा. इस सड़क के उन्नयन पर लगभग 22 करोड़ खर्च होंगे. इस दौरान पूरे गोलाकार खंड पर नये सिरे […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : जिले में परिवहन व्यवस्था को और भी बेहतर बनाने की दिशा में एक बार फिर जिला को सौगात मिला है. विद्यापतिनगर के मउ बाजार से लेकर बढ़ौना घाट तक नयी सड़क का निर्माण किया जायेगा. इस सड़क के उन्नयन पर लगभग 22 करोड़ खर्च होंगे. इस दौरान पूरे गोलाकार खंड पर नये सिरे से सड़क का निर्माण किया जायेगा. इस सड़क की दूरी लगभग 18 किमी है. इसके उन्नयन की जिम्मेवारी पथ निर्माण विभाग को सुपुर्द की गयी है. हालांकि, विभाग पुरानी सड़क को ही नये सिरे से बनायेगा. अभी यहां की सड़क की स्थिति काफी जर्जर है.

हालात यह है कि यहां की सड़कें सिंगल लेन भी नहीं हैं. अमूमन एक लेन की चौड़ाई 3.75 मीटर के आसपास होती है. इस बाबत पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता लालमोहन प्रजापति ने बताया कि इस योजना के तहत सड़क को उन्नत स्तर का बनाया जायेगा. बताते चलें कि मउ बाजार से लेकर बढ़ौना घाट सड़क लोगों के आवागमन का मुख्य रास्ता है. इसके आसपास लगभग 30 हजार से अधिक आबादी रहती है. इसके आवागमन का एकमात्र रास्ता यह ही है. यह सड़क लोगों की जीवन पद्धति से सीधे जुड़ी हुई है.

नये पुल के लिए बन रही डीपीआर
पथ निर्माण विभाग समस्तीपुर दलसिंहसराय के खंड 9 वें किलोमीटर के पास एक नये पुल के निर्माण के लिये डीपीआर तैयार कर रहा है. इस पर शीघ्र काम शुरू हो जाने की उम्मीद है. इस खंड पर आरसीसी पुल का निर्माण कराया जायेगा. इसकी लंबाई 30 मीटर होगी. कार्यपालक अभियंता ने बताया कि अभी यहां स्क्रू पाइप ब्रिज है, जो काफी खराब स्थिति में ही है. पुराने पुल की जगह ही नये पुल का निर्माण कराया जायेगा. स्क्रू पाइप ब्रिज की हालत काफी जर्जर हो चुकी है. रोजाना इस पर से हजारों वाहन गुजरते है. ऐसे में पुल की खराब स्थिति से लोग पहले भी काफी त्रस्त थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन