चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच होगी मतगणना : डीएम

Published at :01 Jun 2016 4:27 AM (IST)
विज्ञापन
चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच होगी मतगणना : डीएम

समस्तीपुर : जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने कहा है कि गुरुवार सुबह आठ बजे से चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच पंचायत चुनाव में मतपत्रों की गिनती शुरू हो जायेगी. इसके लिए सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. बीसों प्रखंडों के लिए मतगणना केंद्रों पर सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. डीएम ने कलेक्ट्रेट में […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने कहा है कि गुरुवार सुबह आठ बजे से चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच पंचायत चुनाव में मतपत्रों की गिनती शुरू हो जायेगी. इसके लिए सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. बीसों प्रखंडों के लिए मतगणना केंद्रों पर सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है.

डीएम ने कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि समस्तीपुर अनुमंडल के समस्तीपुर, ताजपुर, पूसा, कल्याणपुर, मोरवा, सरायरंजन, वारिसनगर व खानपुर प्रखंड की मतगणना समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में होगी. इसी तरह रोसड़ा अनुमंडल के रोसड़ा व शिवाजीनगर प्रखंड की मतगणना रोसड़ा उच्च विद्यालय में होगी. वहीं बिथान, हसनपुर व सिंघिया प्रखंड की मतगणना उदयनाचार्य कॉलेज में होगी.

विभूतिपुर प्रखंड की मतगणना जनता कॉलेज सिंधिया में होगी. डीएम ने बताया कि दलसिंहसराय अनुमंडल के दलसिंहसराय, विद्यापतिनगर व उजियारपुर प्रखंड की मतगणना छत्रधारी उच्च विद्यालय में होगी. पटोरी अनुमंडल के पटोरी, मोहनपुर व मोहिउद्दीननगर प्रखंड की मतगणना एएनडी कॉलेज, शाहपुर पटोरी में होगी.

सभी मतगणना केंदों की वीडियोग्राफी लगातार की जायेगी. मतगणना निष्पक्ष व पारदर्शी हो इसके लिए आयुक्त ने अपने स्तर से सभी प्रखंडों के लिए प्रेक्षक प्रतिनियुक्त किया है. डीएम ने कहा कि मतगणना के लिए जिलास्तरीय पदाधिकारियों को भी प्रतिनियुक्त किया गया है. मौके पर एडीएम गौतम पासवान, डीपीआरओ प्रमोद कुमार आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन