रेलवे कॉलोनी से अवैध स्कूल हटा

समस्तीपुर : गंडक रेलवे कॉलोनी में वर्षों से बच्चों में शिक्षा का दीप जला रहे शिशु निकेतन नामक स्कूल को रेलवे प्रशासन में सोमवार को खाली करा दिया. रेलवे प्रशासन ने उक्त कार्रवाई एक रेलकर्मी द्वारा मंत्रालय को भेजी गयी शिकायत के आधार पर की है. हालांकि, रेलवे प्रशासन की इस कार्रवाई का उक्त कॉलोनी […]
समस्तीपुर : गंडक रेलवे कॉलोनी में वर्षों से बच्चों में शिक्षा का दीप जला रहे शिशु निकेतन नामक स्कूल को रेलवे प्रशासन में सोमवार को खाली करा दिया. रेलवे प्रशासन ने उक्त कार्रवाई एक रेलकर्मी द्वारा मंत्रालय को भेजी गयी शिकायत के आधार पर की है. हालांकि, रेलवे प्रशासन की इस कार्रवाई का उक्त कॉलोनी के कई रेलकर्मियों ने विरोध किया है. रेलकर्मियों ने कॉलोनी में स्कूल संचालन का अनुरोध किया है.
रेलकर्मियों ने रेलवे के डीआरएम समेत अधिकारियों को पत्र लिख कर कहा है कि करीब तीन दशक से इस कॉलोनी में स्कूल का संचालन किया जा रहा है. इस स्कूल में रेलवे कॉलोनी के बच्चे स्कूल जाना सिखते हैं. स्कूल बंद होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी. यह शिक्षा के अधिकार का हनन है. उधर, बताया गया है कि कॉलोनी के ही एक रेलकर्मी ने रेलवे मंत्रालय को पत्र लिखकर स्कूल के कॉलोनी में अवैध रूप से स्कूल संचालन का आरोप लगाया था. उक्त पत्र के आलोक में ही स्कूल की जगह को खाली कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










