वितंतु संवाद को दुरुस्त करने की कवायद तेज

समस्तीपुर : पुलिस थानों में बंद लैंडलाइन व वितंतु संवाद को दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गयी है. पुलिस अधीक्षक ने जिला दूरसंचार प्रबंधक को पत्र लिखा है़ इसमें दूरभाष नंबरों को अविलंब दुरुस्त करने को कहा है. जिले के 27 थानों में विगत कई माह से खराब पड़े लैंडलाइन कनेक्शन की खराब पड़ी […]
समस्तीपुर : पुलिस थानों में बंद लैंडलाइन व वितंतु संवाद को दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गयी है. पुलिस अधीक्षक ने जिला दूरसंचार प्रबंधक को पत्र लिखा है़ इसमें दूरभाष नंबरों को अविलंब दुरुस्त करने को कहा है. जिले के 27 थानों में विगत कई माह से खराब पड़े लैंडलाइन कनेक्शन की खराब पड़ी अवधि के साथ जानकारी दी गयी है.
साथ ही नौ थाना में वितंतु संवाद को भी दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है. इन नौ थाना में बंगरा थाना, वैनी थाना, अंगारघाट थाना, विद्यापतिनगर थाना, खानपुर थाना, हसनपुर थाना, वारिसनगर थाना आदि शामिल हैं. दूरसंचार केंद्र से बताया गया है कि थानावार नंबरों की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










