दूध निकाल टैंकर में पानी मिलाने का खुलासा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 May 2016 5:48 AM (IST)
विज्ञापन

ताजपुर : समस्तीपुर से पटना जा रहे टैंकर से दूध निकाल कर उसमें गंदा पानी मिलाने का खुलासा हुआ है. मामला मुसरीघरारी थाने के फतेहपुर गांव में सामने आया, जहां डेयरी कर्मियों की मिली भगत से लगभग छह सौ लीटर दूध टैंकर से तीन ड्रम में निकाला गया और उसकी जगह पंप सेट के जरिये […]
विज्ञापन
ताजपुर : समस्तीपुर से पटना जा रहे टैंकर से दूध निकाल कर उसमें गंदा पानी मिलाने का खुलासा हुआ है. मामला मुसरीघरारी थाने के फतेहपुर गांव में सामने आया, जहां डेयरी कर्मियों की मिली भगत से लगभग छह सौ लीटर दूध टैंकर से तीन ड्रम में निकाला गया और उसकी जगह पंप सेट के जरिये टैंकर में गंदा पानी भरा जा रहा था. ग्रामीणों ने डेयर कर्मियों के इस खेल को पकड़ लिया, लेकिन जब तक लोग मौके पर जुटते डेयरी कर्मी फरार हो गये, लेकिन वो पूरा सामान मौके
दूध निकाल टैंकर
पर ही छोड़ गया. वहीं, इस मामले में मिथिला डेयरी समिति की ओर से आरोपित कर्मचारियों के ऊपर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. गुस्साये लोगों ने कुछ देर तक सडड़ भी जाम रखी.
जानकारी के मुताबिक पटना डेयरी का दो टैंकर शनिवार सुबह समस्तीपुर आये थे. दोनों ने 18 हजार लीटर दूध लोड किया और उसे लेकर पटना जा रहे थे. एक टैंकर तो सीधा चला गया, जबकि दूसरा टैंकर फतेहपुर गांव के पास एक खेत में जा कर रु क गया. वहां पहले से एक पिकअप वैन खड़ी थी. जिस पर कई ड्रम और एक हजार लीटर की टंकी रखी थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि टैंकर रोकने के बाद डेयरी कर्मी दूध निकाल कर ड्रम में डालने लगे. दो-दो सौ लीटर के तीन ड्रम भरने के बाद इन लोगों ने पंप सेट चालू किया और टैंकर में पानी भरने लगे.
जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गये. ग्रामीणों को देख डेयरी के कर्मी वाहन छोड़ कर फरार हो गये. इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी समस्तीपुर स्थित मिथला दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति को दी, लेकिन डेयरी के अधिकारियों को आने में देर हुई, तो गुस्साये लोगों ने मौके पर एनएच को जाम कर दिया. दूध निकालने की बात देख ग्रामीण हैरान थे.
देर से मौके पर पहुंचे समस्तीपुर मिथिला दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के सहायक मैनेजर बीडी यादव, सुपरवाइजर उपेंद्र महतो, मार्केटिंग हेड सह प्लांट इंचार्ज को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा. उक्त अधिकारियों ने मामले की जांच की और कहा कि जो लोग ऐसा कर रहे थे, उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. समिति के अधिकारियों ने कहा कि टैंकर समस्तीपुर से पटना जा रहा था. पुलिस ने मौके से दूध से भरा टैंकर, मालवाहक पिकअप, दूध से भरे दो सौ लिटर के तीन ड्रम, पंप सेट, पाइप, पानी भरा हुआ लोहे का टैंक, एक हजार लीटर की टंकी व टैंकर का टुटा हुआ सील जब्त किया है. मामले को लेकर मुसरीघरारी थाने में प्राथमिकी करायी गयी है. वहीं, ग्रामीणों की ओर से सड़क जाम किये जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










