जीजा को बचाने गये साले का सिर फोड़ा

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर मोहल्ला में शुक्रवार की रात 14 वर्षीय एक बालक का कुछ लोगों ने खंती मार कर सर फोड़ दिया. जख्मी किशोर काशीपुर मोहल्ले के राम प्रवेश राम का पुत्र मनीष कुमार बताया जाता है. इस दौरान बीच-बचाव करने गये जख्मी किशोर के पिता रामप्रवेश को भी लोगों ने मारपीट कर […]
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर मोहल्ला में शुक्रवार की रात 14 वर्षीय एक बालक का कुछ लोगों ने खंती मार कर सर फोड़ दिया. जख्मी किशोर काशीपुर मोहल्ले के राम प्रवेश राम का पुत्र मनीष कुमार बताया जाता है. इस दौरान बीच-बचाव करने गये जख्मी किशोर के पिता रामप्रवेश को भी लोगों ने मारपीट कर जख्मी दिया. दोनों पिता पुत्र को परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया है. घटना के संबंध में बताया जाता है
कि काशीपुर मसजिद के समीप शुक्रवार की शाम मोहल्ले के ही कुछ लोग जख्मी किशोर के जीजा मिथुन राम के साथ मारपीट कर रहे थे. जीजा को बचाने के लिए जब मनीष पहुंचा तो लोहे की खंती से लोगों ने उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और वह अचेत होकर वहीं गिर गया. इसी बीच हो-हल्ला सुन कर उसके पिता आ गये. पुत्र को बचाने गये पिता के साथ मारपीट किया गया. घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी है. पुलिस ने जख्मी का बयान लेकर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










