ePaper

बिन ब्याही मां बनने चली 10वीं की छात्रा, शादीशुदा प्रेमी गर्भवती छोड़कर हुआ फरार, पढ़ें

Updated at : 02 May 2016 11:16 AM (IST)
विज्ञापन
बिन ब्याही मां बनने चली 10वीं की छात्रा, शादीशुदा प्रेमी गर्भवती छोड़कर हुआ फरार, पढ़ें

समस्तीपुर : जिले में एक अधेड़ उम्र के शादीशुदा शख्स द्वारा 10वीं की छात्रा का यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है. शादीशुदा शख्स पर पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया और गर्भवती होने के बाद उसे छोड़कर फरार हो गया. जानकारी के […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : जिले में एक अधेड़ उम्र के शादीशुदा शख्स द्वारा 10वीं की छात्रा का यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है. शादीशुदा शख्स पर पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया और गर्भवती होने के बाद उसे छोड़कर फरार हो गया. जानकारी के मुताबिक घटना अंगार घाट थाना इलाके के चैता रेवड़ी गांव का है.मामला सामने आने के बाद गांव के लोग आरोपित शख्स को तलाश रहे हैं. वहीं दूसरी ओर लड़की के पिता ने थाने में अधेड़ के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

पीड़िता को करनाल ले गया था आरोपित

पीड़ित छात्रा के मुताबिक बुलबुल महतो जो शादीशुदा है उसने सबसे पहले छात्रा को शादी का झांसा दिया. उसके बाद उसके साथ लगातार यौन शोषण किया. छात्रा ने पुलिस को बताया है कि जब वह गर्भवती हो गयी तो उसे करनाल ले जाकर वहीं छोड़ दिया. पीड़ित छात्रा ने कहा कि उसके कथित प्रेमी बुलबुल महतो से उसके आठ महीने से संबंध हैं. छात्रा ने बताया कि दसवीं की परीक्षा के अंतिम दिन वह उसे अपने साथ भगाकर करनाल ले गया. छात्रा ने बताया कि जैसे ही उसे पता चला कि उसके पेट में एक महीने का बच्चा पल रहा है, वह उसे छोड़कर फरार हो गया.

किसी तरह अपने गांव लौटी पीड़ित छात्रा

छात्रा के पिता के मुताबिक वह नाबालिग है और किसी तरह पड़ोसियों की मदद से अपने गांव पहुंची है. इधर पीड़िता के पिता ने अंगार घाट थाना क्षेत्र में अपहरण का मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस ने छात्रा का मेडिकल चेकअप कराने की कार्रवाई कर रही है. छात्रा को स्थानीय सदर अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन