रोसड़ा में तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा, मौत

Updated:
विज्ञापन

घटना स्थल पर जुटे लोग

Samastipur Road Accident: रोसड़ा थाना क्षेत्र के दामोदरपुर मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 35 वर्षीय युवक मोनू ठाकुर की मौत हो गई. हादसे के बाद चालक फरार हो गया. पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर उसकी तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

Samastipur Road Accident: रोसड़ा थाना क्षेत्र के दामोदरपुर मुख्य मार्ग पर शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान रोसड़ा के ढाब मोहल्ला निवासी मोनू ठाकुर के रूप में हुई है. हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया. घटना से पूरे इलाके में शोक और मातम का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

तेज रफ्तार वाहन ने मारी जोरदार टक्कर

जानकारी के अनुसार मोनू ठाकुर दामोदरपुर मुख्य मार्ग से गुजर रहे थे. इसी दौरान तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा. गंभीर चोट और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

मौके पर जुटी भीड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा

दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. सूचना मिलते ही रोसड़ा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

परिजनों में मचा कोहराम

मृत्यु की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घर में मातमी सन्नाटा पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने भी घटना पर गहरा दुख जताया.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे को अंजाम देने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. संभावित मार्गों पर भी जांच तेज कर दी गई है. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आरोपी वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

सड़क सुरक्षा की उठी मांग

स्थानीय लोगों ने दामोदरपुर मुख्य मार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसों पर चिंता जताते हुए प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती, नियमित वाहन जांच और सड़क सुरक्षा के प्रभावी उपाय करने की मांग की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन