BIHAR : समस्तीपुर में RJD नेता के भाई की हत्या, BJP नेत्री का पति गिरफ्तार

Updated at : 17 Feb 2016 7:02 AM (IST)
विज्ञापन
BIHAR : समस्तीपुर में RJD नेता के भाई की हत्या, BJP नेत्री का पति गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर के बिथान व्यापार मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव व उनके सहयोगी बिरजू यादव की अपराधियों ने मंगलवार की सुबह गोली मार कर हत्या कर दी. दोनों बाइक से बिथान जा रहे थे, तभी सिरसिया गांव के पास घात लगाये तीन अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. मौके पर दोनों की […]

विज्ञापन
समस्तीपुर : समस्तीपुर के बिथान व्यापार मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव व उनके सहयोगी बिरजू यादव की अपराधियों ने मंगलवार की सुबह गोली मार कर हत्या कर दी. दोनों बाइक से बिथान जा रहे थे, तभी सिरसिया गांव के पास घात लगाये तीन अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. मौके पर दोनों की मौत हो गयी. घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी एक ही बाइक से करेह नदी पार कर बांध होकर पूरब की ओर भाग गये. वीरेंद्र यादव नरपा पंचायत के मुखिया व राजद नेता अशोक यादव के छोटे भाई थे.
इस मामले में पूर्व जिप अध्यक्ष व भाजपा नेत्री सुनीता सिंह के पति कुंदन सिंह समेत छह को नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
पुलिस ने सहरसा जिले के लगमा से कुंदन सिंह व बिथान से लक्ष्मी यादव को गिरफ्तार किया गया है. अन्य नामजदों में बड़कू यादव, पप्पू यादव, सुनील यादव व भोला यादव शामिल हैं. घटना के बाद तनाव के मद्देनजर पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. एसपी सुरेश प्रसाद चौधरी मौके पर रोसड़ा के डीएसपी व आसपास के थानों की पुलिस के साथ कैंप कर रहे हैं.
एसपी सुरेश प्रसाद चौधरी ने कहा कि रंजिश के कारण घटना को अंजाम दिया गया है. इसे होनेवाले पंचायत चुनाव से भी जोड़ कर भी देख रहा जा रहा है. मौके से नाइन एमएम के नौ खोखे बरामद किये गये हैं. सीमावर्ती इलाकों को सील कर छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन