एडीआर भवन का उद्घाटन

Published at :24 Jan 2016 3:53 AM (IST)
विज्ञापन
एडीआर भवन का उद्घाटन

समस्तीपुर : व्यवहार न्यायालय समस्तीपुर परिसर में बनकर नवनिर्मित एडीआर भवन का उद्घाटन समारोहपूर्वक शनिवार को किया गया. समारोह में न्यायमूर्ति नवनीत प्रसाद सिंह, न्यायमूर्ति आरके दत्ता, न्यायमूर्ति केके मंडल, न्यायमूर्ति अंजना मिश्रा, न्यायमूर्ति नीलू अग्रवाल व जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रुप से दीप […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : व्यवहार न्यायालय समस्तीपुर परिसर में बनकर नवनिर्मित एडीआर भवन का उद्घाटन समारोहपूर्वक शनिवार को किया गया. समारोह में न्यायमूर्ति नवनीत प्रसाद सिंह, न्यायमूर्ति आरके दत्ता, न्यायमूर्ति केके मंडल, न्यायमूर्ति अंजना मिश्रा, न्यायमूर्ति नीलू अग्रवाल व जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया.

न्यायमूर्ति सुबोध कुमार श्रीवास्तव व अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रजनीरंजन एवं पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश चौधरी विजय कुमार ने न्यायमूर्ति नवनीत प्रसाद सिंह को प्रधान न्यायाधीश प्रभुनाथ सिंह, आरके दत्ता, जिलाधिकारी प्रवण कुमार, न्यायमूर्ति केके मंडल, नीलू अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक सुरेश चौधरी समेत अन्य अतिथियों का स्वागत बूके देकर किया. इसके बाद न्यायमूर्ति नवनीत प्रसाद सिंह ने एडीआर भवन का उद्घाटन किया.
साथ ही लोक अदालत के उपलब्धियों पर न्यायमूर्तियों ने विस्तृत रुप से प्रकाश डालते हुए लोगों व अधिवक्ताओं को इसकी जानकारियां दी. मंच पर एक बच्ची को 2.5 लाख रुपये का चेक कंपनशेसन के रुप में प्रदान किया गया. वहीं बैंक एवं क्लेम से 15 वादों का निष्पादन ऑद द स्पाट किया गया. वहीं उच्च न्यायालय के संजय कुमार, ओम प्रकाश, विनोद कुमार सिंह, मनोज तिवारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन