सरायरंजन व उिजयारपुर में मंिदर से लाखों की अष्टधातु की मूर्तियां चोरी

Published at :22 Jan 2016 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
सरायरंजन व उिजयारपुर में मंिदर से लाखों की अष्टधातु की मूर्तियां  चोरी

सरायरंजन (समस्तीपुर) : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ गांव में मंदिर से बुधवार रात अष्टधातु की दो मूर्तियां चोर उठा ले गये. इसकी अनुमानित मूल्य लाखों रुपये आंकी जा रही है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की. चोरी गयी मूर्तियों में माता सीता व लक्ष्मण की मूर्तियां शामिल हैं. मूर्तियां करीब […]

विज्ञापन

सरायरंजन (समस्तीपुर) : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ गांव में मंदिर से बुधवार रात अष्टधातु की दो मूर्तियां चोर उठा ले गये. इसकी अनुमानित मूल्य लाखों रुपये आंकी जा रही है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की. चोरी गयी मूर्तियों में माता सीता व लक्ष्मण की मूर्तियां शामिल हैं. मूर्तियां करीब डेढ़ फुट लंबी थीं.

प्रत्येक मूर्ति का वजन करीब 20 किलोग्राम है.

बताया जाता है कि मंदिर में पूजा-पाठ चंद्रभूषण पाठक करते हैं. देखरेख की जिम्मेदारी इन्हीं की है. रख-रखाव का खर्च ग्रामीण अवधेश नारायण राय के परिजन करते हैं. मंदिर में संध्या आरती रात करीब 10 बजे होती है, लेकिन ठंड अधिक होने के कारण पुजारी ने बुधवार को शाम छह बजे ही आरती पूजा
सरायरंजन व उिजयारपुर
कर मंदिर में ताला लगा दिया. चाबी लेकर घर चले गये. गुरुवार सुबह सात बजे पुजारी वापस पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे. तो दरवाजे पर लगा ताला फेंका हुआ देखा. केवल मुख्य द्वार की कुंडी ही चढ़ी हुई थी. शंका होने पर उसने दरवाजा खोलकर अंदर देखा, तो दंग रह गया. मंदिर में रामचंद्र की मूर्ति यथावत पड़ी थी. जबकि सीता व लक्ष्मण की मूर्तियां गायब थीं. पुजारी ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी. लोगों ने अपने स्तर से छानबीन की. लेकिन मूर्तियों का कहीं पता नहीं चला.
ग्रामीणों का कहना है कि चोरों ने मंदिर के द्वार का ताला खोला है. इसके लिए किसी मास्टर चाबी का प्रयोग किया होगा. क्योंकि दरवाजे पर टूट-फूट के निशान नहीं हैं. ताला एक ओर खुला फेंका था. सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष जल्द चोरों का पता लगा कर मूर्तियां बरामद कर लेने का दावा किया है.
अज्ञात चोर पर प्राथमिकी दर्ज
अष्टधातु की दो मूर्तियों की चोरी को लेकर मुसरीघरारी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मंदिर की देखरेख करनेवाले अवधेश राय के पुत्र कृष्णा कुमार ने आवेेदन दिया है. इसमें अज्ञात चोरों को आरोपित किया है. मूर्तियों का मूल्य लाखों रुपये में बताया गया है.
मौके से कार्बन पेपर जब्त
स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना की छानबीन करने के लिए पहुंचे थानाध्यक्ष ने कार्बन की तरह पेपर जब्त किया है. कयास लगाया जा रहा है कि चोरों ने ताला व मंदिर के दरवाजे की कुंडी खोलने के समय इसका उपयोग किया होगा. ताकि उस पर उनके हाथ का निशान नहीं आये. हालांकि पुलिस जब्त किये गये पेपर के बारे में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन