पीजी परीक्षा करें बाधित : संघ

Published at :17 Jan 2016 3:55 AM (IST)
विज्ञापन
पीजी परीक्षा करें बाधित : संघ

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला प्रक्षेत्र दरभंगा के आह्वान पर बलिराम भगत महाविद्यालय शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को हुई. अध्यक्षता सुरेश सिंह ने की. उन्होंने जिले के सभी शिक्षकेत्तर कर्मचारियों से अपील की है कि आगामी 18 जनवरी को महिला कॉलेज समस्तीपुर में होने वाली पीजी की परीक्षा को बाधित करें. इसके […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला प्रक्षेत्र दरभंगा के आह्वान पर बलिराम भगत महाविद्यालय शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को हुई. अध्यक्षता सुरेश सिंह ने की.

उन्होंने जिले के सभी शिक्षकेत्तर कर्मचारियों से अपील की है कि आगामी 18 जनवरी को महिला कॉलेज समस्तीपुर में होने वाली पीजी की परीक्षा को बाधित करें. इसके साथ ही 12 सूत्री मांगों के समर्थन में जब तक कुलपति से समझौता नहीं होगा हड़ताल जारी रहेगा. इसी के आलोक में 12 वें दिन भी शिक्षके त्तर कर्मी अपने कार्यो का बहिष्कार कर हड़ताल पर डटे हैं. मौके पर रामभोष शर्मा, रामप्रकाश झा, राम रेखा सहनी, राजेंद्र प्रसाद यादव, देवनारायण राय, आशुतोष, सुदामा देवी आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन