बलथारा ने हाजीपुर को हराया

मोहनपुर : प्रखंड क्षेत्र के जीएमआरडी कालेज के प्रांगण में स्व. इन्द्रदेव राय सह स्व़ हरिनन्दन राय स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज किया गया़ स्थानीय विद्यायक एज्या यादव ने फीता काट कर इस टूर्नामेंट का उद्घाटन किया़ विद्यायक ने कहा कि खेल से युवाओं में शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है़ साथ ही एक दूसरे […]
मोहनपुर : प्रखंड क्षेत्र के जीएमआरडी कालेज के प्रांगण में स्व. इन्द्रदेव राय सह स्व़ हरिनन्दन राय स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज किया गया़ स्थानीय विद्यायक एज्या यादव ने फीता काट कर इस टूर्नामेंट का उद्घाटन किया़ विद्यायक ने कहा कि खेल से युवाओं में शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है़ साथ ही एक दूसरे को सहयोग करने की मन में भावना उत्पन्न होती है़ उल्लेखनीय है कि इस टूर्नामेंट में स्थानीय टीम के आलावा जिले से बाहर के भी टीम की भी भागीदारी हो रही हैं़
उद्घाटन मैच हाजीपुर बनाम बलथारा के बीच खेला गया़ बलथारा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर नौ विकेट पर 176 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करने के लिए हाजीपुर की टीम 142 रनों पर ढेर हो गयी़ इस प्रकार बलथारा की टीम ने 34 रनों से यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट के अगले चक्र में प्रवेश की़ मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बलथारा की ओर से पंकज को मिला.
एम्पायर की भूमिका सतीश कुमार एवं भैरों मोहन ने निभायी़ मौके पर संयोजन अशेश्वर राय, राजद प्रखंड अध्यक्ष सह दक्षिणी डुमरी मुखिया युगल राय, रविन्द्र प्रसाद राय, शिक्षक सुरेश प्रसाद दास, दयानिधि राय, राजीव कुमार राय, अशेसर राय, शंकर राय, दिनेश राय एवं श्यामनन्दन राय उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










