ऑल्टो की ठोकर से अधेड़ की मौत

Published at :07 Dec 2015 2:07 AM (IST)
विज्ञापन
ऑल्टो की ठोकर से अधेड़ की मौत

ताजपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के मोतीपुर सब्जी मंडी के निकट एनएच 28 पर रविवार को एक ऑल्टो ने साइकल सवार को कुचलते हुए भाग निकला. स्थानीय लोग जब तक ऑल्टो को पकड़ने दौड़ते तब तक चालक गाड़ी की गति को तेज कर भाग निकला. स्थानीय लोगों द्वारा गंभीर रूप से जख्मी को उपचार के […]

विज्ञापन

ताजपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के मोतीपुर सब्जी मंडी के निकट एनएच 28 पर रविवार को एक ऑल्टो ने साइकल सवार को कुचलते हुए भाग निकला. स्थानीय लोग जब तक ऑल्टो को पकड़ने दौड़ते तब तक चालक गाड़ी की गति को तेज कर भाग निकला.

स्थानीय लोगों द्वारा गंभीर रूप से जख्मी को उपचार के लिए एम्बुलेंस पर लाद कर स्थानीय रेफरल अस्पताल लाया जा रहा था, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. घटना के विरोध में ग्रामीणों ने पेट्रोल पम्प के समीप एनएच 28 को शव के साथ जाम कर आवागमन को बाधित कर दिया. आक्रोशित लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि अधेड़ साइकल से मजदूरी करने जा रहा था, इसी बीच ताजपुर की ओर से आ रहा ऑल्टो के अनियंत्रित होने के कारण उसे कुचलते हुए भाग निकला. अधेड़ की पहचान कस्बे आहर निवासी जयनाथ राय के रूप में किया गया.

सूचना पर पहुंचे ताजपुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने ग्रामीणों को समझा-बुझा कर परिवारिक लाभ की राशि दिलाने के अश्वासन दे कर जाम को समाप्त कराया एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन