समिति ने वर्षगांठ के मौके पर मांगा जिले का दर्जा

रोसड़ा : रोसड़ा जिला बनाओ संघर्ष समिति का पांचवां वर्षगांठ गुरुवार को स्थानीय समिति कार्यालय में मनाया गया़ इस अवसर पर समिति कार्यालय मे अध्यक्ष श्यामबाबू सिंह, सचिव बिजय कुमार मिश्रा, कृष्ण चौधरी, संरक्षक गणेश पोद्दार एवं सुधांशु वर्णवाल ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया़ अध्यक्षता वरिष्ठ लोकमंच के सचिव रामेश्वर पूर्वे ने की. वक्ताओं […]
रोसड़ा : रोसड़ा जिला बनाओ संघर्ष समिति का पांचवां वर्षगांठ गुरुवार को स्थानीय समिति कार्यालय में मनाया गया़ इस अवसर पर समिति कार्यालय मे अध्यक्ष श्यामबाबू सिंह, सचिव बिजय कुमार मिश्रा, कृष्ण चौधरी, संरक्षक गणेश पोद्दार एवं सुधांशु वर्णवाल ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया़
अध्यक्षता वरिष्ठ लोकमंच के सचिव रामेश्वर पूर्वे ने की. वक्ताओं ने कहा कि विगत कई सालों से सभी पार्टियों के पदाधिकारी इस क्षेत्र के लोगों को जिला बनाने का आश्वासन देते रहे़ बावजूद भी रोसड़ा को जिला दर्जा नही मिल सका़
वर्तमान विधायक डा. अशोक कुमार ने चुनाव से पूर्व और सरकार गठन के बाद भी यह स्पष्ट रूप से कहा कि क्षेत्र की जनता हमें यानी सरकार को एक वर्ष का समय दें और वर्षान्त तक रोसड़ा को जिला का विधिवत दर्जा दिलाकर रहेंगे़ मौके पर गणेश पोद्दार, प्रधानाध्यापक अमरनाथ झा, मुकेश कुमार राय, राम विलाश पोद्दार, रामकल्याण दास, विवेकानंद झा, लालबाबू दास, दीपक कुमार, मयंक कुमार, कुमार खुशवंत सिंह आदि उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










