इस वर्ष 60,300 मीटरिक टन धान की होगी खरीद

समस्तीपुर : खरीफ विपणन मौसम 2015-18 के अंतर्गत किसानों से धान खरीदारी के लिये लक्ष्य तय कर दिया गया है. इस बार किसानों से 60300 मीटरिक टन धान की खरीदारी होगी. इसमें 90 फीसदी धान पैक्स क्रय करेंगे. वहीं 10 फीसदी धान राज्य खाद्य निगम स्वंय किसानों से खरीद करेगी. किसानों से धान का क्रय […]
समस्तीपुर : खरीफ विपणन मौसम 2015-18 के अंतर्गत किसानों से धान खरीदारी के लिये लक्ष्य तय कर दिया गया है. इस बार किसानों से 60300 मीटरिक टन धान की खरीदारी होगी. इसमें 90 फीसदी धान पैक्स क्रय करेंगे. वहीं 10 फीसदी धान राज्य खाद्य निगम स्वंय किसानों से खरीद करेगी. किसानों से धान का क्रय 5 दिसंबर से शुरु होगा.
जो कि 31 मार्च तक क्रय किया जायेगा. सरकार ने धान के लिये समर्थन मूल्य 1410 रुपये प्रति किवंटल तय किया है. वहीं ग्रेड ए के धान के लिये किसानों को प्रति क्विंटल 1450 रुपये की राशि का भुगतान किया जायेगा. सीएमआर का काम 30 जून 16 तक चलेगा. पैक्सों से 67000 व एसएफसी 6700 मीटरिक टन धान की खरीदारी करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










