आइएसआइ एजेंट के आशंका को लेकर मंडल में हाई अलर्ट

Published at :02 Dec 2015 4:58 AM (IST)
विज्ञापन
आइएसआइ एजेंट के आशंका को लेकर मंडल में हाई अलर्ट

समस्तीपुर : पड़ोसी देश नेपाल में आइएसआइ एजेंट होने की आशंका व इस मार्ग से जाने को लेकर मंडल प्रशासन ने हाई अलर्ट ने जारी किया है. दिल्ली जंकशन पर पकड़ाये पाकिस्तानी खुफिया एजेंट से मिली जानकारी के बाद आइबी ने सरकार को अपनी रिपोर्ट जारी किया है. आरपीएफ कमाडेंट बीपी पंडित ने कहा कि […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : पड़ोसी देश नेपाल में आइएसआइ एजेंट होने की आशंका व इस मार्ग से जाने को लेकर मंडल प्रशासन ने हाई अलर्ट ने जारी किया है. दिल्ली जंकशन पर पकड़ाये पाकिस्तानी खुफिया एजेंट से मिली जानकारी के बाद आइबी ने सरकार को अपनी रिपोर्ट जारी किया है. आरपीएफ कमाडेंट बीपी पंडित ने कहा कि मंडल में सुरक्षा पर पैनी नजर रखने का आदेश मंडल के सभी इंस्पेक्टरों को दिया गया है.

इस संबंध में डीआरएम सुधांशु शर्मा ने कमाडेंट को निर्देश दिये हैं. बताया जाता है कि दिल्ली में पकड़ा गया एजेंट नेपाल के रास्ते से होकर प्रवेश करता है. इसी आशंका को लेकर मंडल प्रशासन ने सीमा को सील को एसएसबी के सहयोग से ट्रेनों के बोगियों में जांच कर छापेमारी करने का आदेश अधिकारियों व जवानों को दिया है. इसमें महिला आरपीएफ के जवानों को अधिकारियों को लगाया गया है. सादे वर्दी में पुलिस के जवानों व अधिकारियों को सभी प्लेटफार्मो व रेल परिसरों में लगाया गया है.

रात्रि में मंडल के अलग अलग रेलखंडों में पेट्रोलिंग करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है. इसकी मॉनेटरिंग कमाडेंट खुद कर रहे हैं. इसके लिये मंडल के आरपीएफ कंट्रोल में हेल्प लाइन बनाया गया है. पूछताछ काउंटर से अलग से लावारिस वस्तुओं पर नजर रखने व कार्रवाई करने का आदेश दिया है.

इसके लिये जंकशन पर आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक नाथुन मांझी को सुरक्षाओं को लेकर कई आदेश दिया गया है. जंकशन से गुजरनेवाले सभी ट्रेनों के अलावा प्लेटफार्मा सहित रेल परिसर जांच कर छापेमारी अभियान चलाने का आदेश कमाडेंट ने दिया है. साथ समय समय पर सीसीटीबी फुटेज को खंगालने व वैसे लोगों पर नजर पड़ने पर कार्रवाई करने व उसकी रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन