श्रीपुरगाहर में गैरआवासीय झोपड़ी जलकर राख

खानपुर : थाना क्षेत्र के श्रीपुरगाहर गांव में वाटर वेज बांध पर बनी तीन झोंपड़ी जलकर राख हो गयी. बताया गया की गांव के ही मो इस्तिहाक,परमेश्वर यादव व मो फिरोज मवेशी के लिए वाटर वेज बांध पर झोंपड़ी बना रखा था. जहां बीती रात अचानक आग लगने से तीनों झोंपड़ी जलकर राख हो गये. […]
खानपुर : थाना क्षेत्र के श्रीपुरगाहर गांव में वाटर वेज बांध पर बनी तीन झोंपड़ी जलकर राख हो गयी. बताया गया की गांव के ही मो इस्तिहाक,परमेश्वर यादव व मो फिरोज मवेशी के लिए वाटर वेज बांध पर झोंपड़ी बना रखा था. जहां बीती रात अचानक आग लगने से तीनों झोंपड़ी जलकर राख हो गये.
हालांकि इससे किसी प्रकार की जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है. समाचार लिखे जाने तक अगलगी की घटना के कारणों का पता नहीं चल सका था. स्थानीय लोगों की मदद से आग को बुझाया गया. घटना की जानकारी मिलते ही सीओ कमल कुमार, सीआइ शमशे आजम आदि ने पहुंच कर घटना की छानबीन की.
सीओ ने बताया की यह अस्थायी रूप से गैर आवासीय मवेशी का झोंपड़ी थी. जिसे लोग बांध पर बना रखा था. तीनों पीड़ित का घर गांव में है. गैर आवासीय होने के कारण इसे किसी प्रकार की सरकारी सहायता नहीं मिलेगी. इधर सूत्रों की माने तो पीड़ित लोगों का कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










