व्यवसायी ने रुपये हजम करने की रची थी साजिश

Published at :27 Nov 2015 2:11 AM (IST)
विज्ञापन
व्यवसायी ने रुपये हजम करने की रची थी साजिश

समस्तीपुर : शहर के मालगोदाम चौक स्थित कोल्ड ड्रिंक्स व्यवसायी मिथिलेश कुमार ने 7.50 लाख रुपये हजम करने के उद्देश्य से लूट की सूचना पुलिस को दी थी. पुलिसिया तफ्तीश के दौरान न केवल इसकी पोल खुल गयी बल्कि पुलिस ने रकम को भी उसी के घर से बरामद कर लिया है. इस बात का […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : शहर के मालगोदाम चौक स्थित कोल्ड ड्रिंक्स व्यवसायी मिथिलेश कुमार ने 7.50 लाख रुपये हजम करने के उद्देश्य से लूट की सूचना पुलिस को दी थी.

पुलिसिया तफ्तीश के दौरान न केवल इसकी पोल खुल गयी बल्कि पुलिस ने रकम को भी उसी के घर से बरामद कर लिया है. इस बात का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक सुरेश प्रसाद चौधरी ने गुरुवार को प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि घटना की सूचना मिलने के साथ उन्होंने डीएसपी के नेतृत्व विशेष टीम का गठन करने का निर्देश दिया. विशेष टीम के सदस्यों ने तत्काल सदर अस्पताल पहुंच कर वहां भर्ती व्यवसायी से पूछताछ की.

इस क्रम में घायल का जख्म देखते ही पुलिस की आंखें सिकुड़ गयी थी. इसमें पांच लाख रुपये ललित कुमार का था. ढाई लाख रुपये वादी का था. पांच लाख रुपये मुफस्सिल थाना के विक्रमपुर बांदे के ललित ने घटना से आधे घंटे पहले उसे दिया था. इतना ही नहीं घटना स्थल पर जांच के दौरान एक मोबाइल व घटना स्थल के पीछे छुपाये गये चार टुकड़ों में विभाजित सीम बरामद किया था. जांच के क्रम में यह पाया गया कि एजेंसी पर पांच कर्मी कार्यरत हैं. घटना के समय मात्र व्यवसायी उपस्थित थे.

एजेंसी के कोने में छुपाया था रुपये
एसपी ने बताया कि टीम के सदस्यों ने उपलब्ध साक्ष्यों, विश्लेषण, उपलब्ध परिस्थितिजन्य साक्ष्य व वैज्ञानिक पद्धति से किये गये अनुसंधान के क्रम में इस पूरे घटना क्रम से संबंध स्पष्ट हुआ. पुलिसिया पूछताछ के दौरान व्यवसायी मिथिलेश ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया. उसने पुलिस को बताया कि दुकान की दीवार के पीलर से अपने शरीर में जख्म बना कर और शर्ट को खुद से फाड़कर अपने रिश्तेदार को घटना की जानकारी दी.
व्यवसायी ने स्वीकार किया कि उसने बैग में रखे रुपये को तत्काल एजेंसी के ही एक कोने में छुपा दिया. बैग को बगल के ही रेलवे कॉलोनी में कचड़ा वाले स्थान पर ले जाकर फेंक दिया. कांड दर्ज हो जाने के बाद अगले दिन मिथिलेश ने दुकान से रुपये निकाल कर घर ले गये. व्यवसायी की निशानदेही पर पांच लाख रुपये नकद व रेलवे कॉलोनी के कचड़ा से बैग बरामद कर लिया गया.
एसपी ने कहा कि 48 घंटे के अंदर इस कांड का उद्भेदन कर लिये जाने के कारण गठित टीम को पुरस्कृत किया गया है. गिरफ्तार व्यवसायी मिथिलेश को जेल भेजा जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन