गुरु नानक देव जी का जयंती समारोह संपन्न

समस्तीपुर : सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देवजी के 547 वें प्रकाश उत्सव का समापन भव्य समारोह केे साथ हुआ. स्थानीय गुरुद्वारे में बुधवार की देर रात तक कार्यक्रम चलता रहा. गुरुवाणी प्रचार, शबदकीर्तन, गुरु का अटूट लंगर आदि में लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभायी. पटना से पहुंचे रागी जत्था रवींद्र सिंह के जत्थे के […]
समस्तीपुर : सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देवजी के 547 वें प्रकाश उत्सव का समापन भव्य समारोह केे साथ हुआ. स्थानीय गुरुद्वारे में बुधवार की देर रात तक कार्यक्रम चलता रहा.
गुरुवाणी प्रचार, शबदकीर्तन, गुरु का अटूट लंगर आदि में लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभायी. पटना से पहुंचे रागी जत्था रवींद्र सिंह के जत्थे के रुप में गुरूवणी का पाठ चलता रहा. परमजीत सिंह, रॉकी सिंह, तारा सिंह, दीपक सिंह, गिन्नी कौर, हरजिंदर कौर ने शबदकीर्तन में संगत किया. राजेंद्र सिंह, मनजीत सिंह, राजा सिंह ने लंगर का वितरण किया.
सतनाम सिंह ने गुरुजी की जीवनी पर प्रकाश डाला. यूथ फेडरेशन के सदस्य शिम्पी सिंह, यशकरण, सैफी, मंजीत सिंह आदि ने गुरु घर की सेवा में योगदान दिया. इसके साथ ही राजनानी कौर, मनजीत कौर, मनमीत कौर, परमजीत कौर, गुरमीत कौर, विन्नी ने सक्रिय भूमिका अदा की. गुरुद्वारा समिति के सदस्य बलबंत सिंह, हरजीत सिंह, पपींद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह ने आयोजन की सफलता में सक्रिय भूमिका निभाने वालों को साधुवाद दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










