ताजपुर में बस की डिक्की से दो अटैची गायब

Published at :26 Nov 2015 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
ताजपुर में बस की डिक्की से दो अटैची गायब

समस्तीपुर : शादी समारोह में शिरकत करने आ रहे दंपती की अटैची ताजपुर में बस से उतर गयी. इसमें लाख रुपये से अधिक की संपत्ति होने की जानकारी पुलिस को दी गयी है. जिसके बाद हरकत में आयी नगर थाने की पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है. वहीं बस के कंडक्टर को हिरासत […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : शादी समारोह में शिरकत करने आ रहे दंपती की अटैची ताजपुर में बस से उतर गयी. इसमें लाख रुपये से अधिक की संपत्ति होने की जानकारी पुलिस को दी गयी है. जिसके बाद हरकत में आयी नगर थाने की पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है. वहीं बस के कंडक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है.

थाने परिसर में मायूस बैठे दंपत्ति पटना के रहने वाले प्रजानंद सिन्हा ने घटना क्रम का जिक्र करते हुए पुलिस के समक्ष बताया कि समस्तीपुर स्थित खाटू श्याम मंदिर में अपने रिश्तेदार साली की शादी में भाग लेने के लिए अपनी पत्नी आभा सिन्हा के अलावा वीणा सिन्हा के साथ बस से समस्तीपुर आ रहे थे. उन्होंने दो बैग पटना में ही बस की डिक्की में रखवाया था. समस्तीपुर पहुंचने के बाद जब उन्होंने बस के खलासी को अटैची देने की मांग की तो अटैची गायब था.

जिसके बाद वह सीधे थाने पहुंच कर इसकी शिकायत करने पहुंचे. पुलिस ने त्वरित कदम उठाते हुए बस को जब्त कर लिया है. नगर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. दंपती ने बताया कि समस्तीपुर स्थित बहादुर निवासी राधा कांत गौर की पुत्री की शादी में बुधवार को भाग लेना है. इस घटना के बाद से उनमें मायूसी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन