अतिक्रमण के कारण आये िदन हो रहीं दुर्घटनाएं

Published at :26 Nov 2015 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
अतिक्रमण के कारण आये िदन हो रहीं   दुर्घटनाएं

शहर के मुख्य सड़क पर अतिक्रमण के कारण आए दिन लग रहे जाम से आम लोगों सहित वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही दुर्घटना होना आम बात हो गया है. ताजपुर रोड़, मगरदही घाट, गोला रोड़ से रोज दर्जनों की संख्या में छोटी-बड़ी गाड़ियां हमेशा चलती रहती है. […]

विज्ञापन

शहर के मुख्य सड़क पर अतिक्रमण के कारण आए दिन लग रहे जाम से आम लोगों सहित वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही दुर्घटना होना आम बात हो गया है. ताजपुर रोड़, मगरदही घाट, गोला रोड़ से रोज दर्जनों की संख्या में छोटी-बड़ी गाड़ियां हमेशा चलती रहती है. अतिक्रमण के कारण अकसर हादसे होते रहते हैं. लेकिन प्रशासन इस की सुधि नहीं ले रहा है.कई ऐसे चौक-चौराहे हैं जहां सड़क पर स्थायी दुकानें सजती हैं.

वहीं सड़क पर ही टेंपो, मैजिक व सवारी वाहन लगी रहती है. सबसे परेशानी उस समय बढ़ जाती है जब इस जाम में से गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को एंबुलेंस से ले जाना पड़ता है. इस गंभीर समस्या को देखते हुए भी प्रशासन व जन प्रतिनिधि का चुप बैठे रहना समझ से परे है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन