विरोधाभासी बयान से बढ़ी पुलिस की उलझन

Published at :26 Nov 2015 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
विरोधाभासी बयान से बढ़ी पुलिस की उलझन

समस्तीपुर : शहर के मालगोदाम चौक पर कोल्डड्रिंक्स का थोक व्यवसाय करने वाले मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विक्रमपुर बांदे गांव निवासी मिथिलेश कुमार के साथ हुई घटना में परस्पर विरोधी बयान ने पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी है. हालांकि पुलिस इस मामले के काफी करीब तक पहुंचने का दावा कर रही है. डीएसपी मो. तनवीर […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : शहर के मालगोदाम चौक पर कोल्डड्रिंक्स का थोक व्यवसाय करने वाले मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विक्रमपुर बांदे गांव निवासी मिथिलेश कुमार के साथ हुई घटना में परस्पर विरोधी बयान ने पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी है. हालांकि पुलिस इस मामले के काफी करीब तक पहुंचने का दावा कर रही है. डीएसपी मो. तनवीर तो यहां तक कह रहे हैं कि 24 घंटे के अंदर इस लूट कांड से पूरी तरह से पर्दा उठा दिया जायेगा.

डीएसपी का कहना है कि कोल्डड्रिंक्स व्यवसायी ने पूछताछ के दौरान रुपये के बावत बताया है कि उसने 7.50 लाख रुपये भूमि खरीदने के लिए मंगाये थे. यह रकम भूस्वामी को दिया जाना था. वैसे इससे पहले भूस्वामी को सात लाख रुपये मिथिलेश पहली किस्त के रुप में देने की बात कही है. इधर, इस प्रकरण में जब पुलिस भूस्वामी से संपर्क किया तो उनका कहना है कि मिथिलेश ने मात्र दो लाख रुपये ही पहली किस्त में दी थी.

इसके बाद से मिथिलेश से उनकी कोई बातचीत ही नहीं हुई है. ऐसे में रकम उन्हें देने के लिए मंगाये जाने की बात हैरत में डाल जाता है. यही वह विरोधाभासी बयान है जो पुलिस के माथे पर बल डाल रहा है. पुलिस का कहना है कि जिस भूखंड की खरीद की बात हो रही है वह दो लोग मिल कर खरीद रहे हैं.

इसमें दूसरा पार्टनर बांदे का ही ललित कुमार है. उसी ने मंगलवार को पांच लाख रुपये लाकर मिथिलेश को दुकान पर दिया था. डीएसपी का कहना है कि इस तिकरी बयान ने पुलिस को लूट कांड से इतर सोचने पर भी विवश किया है. इसके कारण पुलिस जांच के दौरान अपने दायरे को दस प्रमुख विंदुओं की ओर खींच कर ले गये हैं. जिस पर पड़ताल चल रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन