जहर पिलाकर युवक की हत्या

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के आधारपुर गांव में सोमवार की देर शाम एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी. मृतक की पहचान गांव के बिल्टू सिंह का पुत्र विनोद कुमार सिंह के रूप में की गयी. घटना को लेकर परिजन एवं ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह शव के साथ ताजपुर-समस्तीपुर मार्ग को […]
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के आधारपुर गांव में सोमवार की देर शाम एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी. मृतक की पहचान गांव के बिल्टू सिंह का पुत्र विनोद कुमार सिंह के रूप में की गयी. घटना को लेकर परिजन एवं ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह शव के साथ ताजपुर-समस्तीपुर मार्ग को जाम कर आक्रोश प्रकट किया.
घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच लोगों को समझा बुझाकर जांचोपरांत उचित कार्रवाई करने का अाश्वासन देकर जाम समाप्त कराया. जाम के कारण घंटों आवागमण बाधित रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










