चोरी से जला रहे थे बिजली

समस्तीपुर : बकायेदार उपभोक्ताओं की कनेक्शन काटी जा रही है वे कुछ दिन बीत जाने के बाद प्राइवेट मिस्त्री के सहायता एवं टोका लगा चोरी से बिजली जलाने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं. मंगलवार को टाउन वन फीडर के कनीय विद्युत अभियंता गौरव कुमार के नेतृत्व में टीम गुप्त सूचना पर शहर के […]
समस्तीपुर : बकायेदार उपभोक्ताओं की कनेक्शन काटी जा रही है वे कुछ दिन बीत जाने के बाद प्राइवेट मिस्त्री के सहायता एवं टोका लगा चोरी से बिजली जलाने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं.
मंगलवार को टाउन वन फीडर के कनीय विद्युत अभियंता गौरव कुमार के नेतृत्व में टीम गुप्त सूचना पर शहर के रामबाबू चौक स्थित एक वस्त्र विक्रे ता के दुकान पर पहुंचे तो कनेक्शन कटे रहने के बावजूद बिजली जलती हुयी पायी गयी.
जानकारी के अनुसार विशेष अभियान के तहत विगत 8 नवंबर को उक्त व्यवसायी की बिजली कनेक्शन करीब 38 हजार बकाया रहने पर काटी गयी थी. लेकिन टीम ने जब जांच की तो बिजली जलती हुयी पायी गयी. नियमानुसार व्यवसायी पर 42 हजार 632 रुपये जुर्माना लगाया गया. जेई ने बताया कि व्यवसायी जुर्माना की राशि नहीं अदा करते है तो प्राथमिकी दर्ज कर ली जायेगी. वही दर्जनभर बकायेदार उपभोक्ताओं की भी कनेक्शन काटी गयी.
टीम में मानव बल मो. वासिम,चंद्र किशोर गुप्ता व अन्य शामिल थे. इधर एसडीओ शहरी एमके शर्मा ने बताया कि जिन घरेलू उपभोक्ता के यहां 2 एवं व्यवसायी कनेक्शन पर 3 हजार से अधिक बकाया होगा उनकी बिजली अभियान चलाकर काटी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










