बाल संरक्षण जागरुकता को निकाली प्रभातफेरी

Published at :24 Nov 2015 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
बाल संरक्षण जागरुकता को निकाली प्रभातफेरी

समस्तीपुर : जिला बाल संरक्षण इकाई,समस्तीपुर के द्वारा दत्तक ग्रहण एवं बाल संरक्षण जागरूकता के लिये समाहरणालय परिसर में सोमवार को जिला बाल संरक्षण इकाई के कार्यालय तक बच्चों की प्रभात फेरी निकाली गई. उप विकास आयुक्त ए रहमान ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात-फेरी का शुभारम्भ किया. प्रभात-फेरी के द्वारा बच्चा गोद लेने के लिये […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : जिला बाल संरक्षण इकाई,समस्तीपुर के द्वारा दत्तक ग्रहण एवं बाल संरक्षण जागरूकता के लिये समाहरणालय परिसर में सोमवार को जिला बाल संरक्षण इकाई के कार्यालय तक बच्चों की प्रभात फेरी निकाली गई.

उप विकास आयुक्त ए रहमान ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात-फेरी का शुभारम्भ किया. प्रभात-फेरी के द्वारा बच्चा गोद लेने के लिये दत्तक-ग्रहण के कानूनी प्रक्रिया को पूरी कर ही गोद लेने एवं अनाथ,बेसहारा बच्चों के संरक्षण के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया.

प्रभात फेरी में प्रयास बाल-गृह, जवाहर ज्योति, निदान, हर्षवर्द्घन विहार, यूनिक क्रिएटिव एजुकेशन सोसायटी एवं विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान के बच्चों ने भाग लिया.

मौके पर चाइल्ड लाइन समस्तीपुर, विभूतिपुर, सिंद्यिया घाट एवं पटोरी के प्रतिनिधि, अध्यक्ष एवं सदस्य, बाल कल्याण समिति आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन