प्रखंड में महिला कॉलेज की बढ़ी आवश्यकता

खानपुर : ग्रामीण इलाके के छात्राओं में उच्च शिक्षा के प्रति ललक जगाने व शिक्षित होने के लिए प्रखंड में महिला कॉलेज की मांग उठने लगी. इस इलाके में न तो एक भी बालिका विद्यालय है और न ही महिला कॉलेज है. आर्थिक रूप से कमजोर अभिभावकों के पास इस महंगाई के दौर में इतनी […]
खानपुर : ग्रामीण इलाके के छात्राओं में उच्च शिक्षा के प्रति ललक जगाने व शिक्षित होने के लिए प्रखंड में महिला कॉलेज की मांग उठने लगी. इस इलाके में न तो एक भी बालिका विद्यालय है और न ही महिला कॉलेज है. आर्थिक रूप से कमजोर अभिभावकों के पास इस महंगाई के दौर में इतनी क्षमता नहीं है कि बाजार के कॉलेज में नामांकन कराकर या फिर वहां किराये के कमरे रख कर अपने बच्चियों को पढ़ा सकें.
महिला कालेज खुल जाने से ग्रामीण इलाके के छात्राओं में सर्वांगीण विकास होगा. वारिसनगर विधान सभा से दूसरी बार जीतकर विधान सभा पहुंचे विधायक अशोक कुमार मुन्ना से छात्राएं यह आस पाल रखी हैं. खानपुर प्रखंड से ताल्लुक रखने वाले व कल्याणपुर से जीते विधायक महेश्वर हजारी के मंत्री बनने के बाद छात्राओं में महिला कॉलेज खोलने की उम्मीद जाग उठी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










