गेहूं उत्पादन का लक्ष्य दो लाख मीटरिक टन के पार

समस्तीपुर : गेहूं उत्पादन में जिला को अग्रणी बनाने के लिये कृषि विभाग ने उत्पादन के लिये लक्ष्य निर्धारित कर दिया है. इस बार 201667 मीटरिक टन गेहूं उत्पादन का लक्ष्य तय किया गया है. सभी 20 प्रखंडों में 60 हजार हेक्टेयर भू भाग पर गेहूं की खेती की जायेगी. इसमें सबसे अधिक कल्याणपुर, विभूतिपुर […]
समस्तीपुर : गेहूं उत्पादन में जिला को अग्रणी बनाने के लिये कृषि विभाग ने उत्पादन के लिये लक्ष्य निर्धारित कर दिया है. इस बार 201667 मीटरिक टन गेहूं उत्पादन का लक्ष्य तय किया गया है. सभी 20 प्रखंडों में 60 हजार हेक्टेयर भू भाग पर गेहूं की खेती की जायेगी.
इसमें सबसे अधिक कल्याणपुर, विभूतिपुर व उजियारपुर भू भाग पर गेहूं खेती के लिये लक्ष्य तय किया गया है. यहां 5400, 4600 व 4400 हेक्टेयर भू भाग पर गेंहू की खेती की जायेगी. उत्पादकता के हिसाब से खानपुर, सिंघिया, मोहनपुर प्रखंड गेहूं की खेती के लिये सबसे उत्पादक भूमि के तौर पर उभरी है. हसनपुर, पटोरी व ताजपुर प्रखंड की भूमि उत्पादकता के हिसाब से पिछड़ी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










