आरक्षण काउंटर का खिड़की तोड़ कर मॉनिटर चोरी

समस्तीपुर : स्थानीय जंक्शन स्थित आरक्षण काउंटर से रविवार की रात चोरों ने मॉनिटर की चोरी कर ली. चोरों ने काउंटर के पीछे लगी खिड़की को तोड़ कर इस घटना को अंजाम दिया है. सीसीटीवी कैमरे की नजर खुद बचाये रखने के लिए चोरों ने खुद को पर्दे से लिपटा रखा था. बावजूद इसके सोमवार […]
समस्तीपुर : स्थानीय जंक्शन स्थित आरक्षण काउंटर से रविवार की रात चोरों ने मॉनिटर की चोरी कर ली. चोरों ने काउंटर के पीछे लगी खिड़की को तोड़ कर इस घटना को अंजाम दिया है. सीसीटीवी कैमरे की नजर खुद बचाये रखने के लिए चोरों ने खुद को पर्दे से लिपटा रखा था.
बावजूद इसके सोमवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद शुरू हुई पुलिसिया छानबीन के दौरान घटना को अंजाम देने वाले शख्स की धुंधली सूरत नजर आ गयी है. घटना के संबंध में बताया गया है कि अन्य दिनों की भांति ही रविवार की रात करीब 10 बजे काउंटर बंद कर सभी कर्मी वापस लौट गये.
सोमवार की सुबह घटना की जानकारी तब मिली जब सुबह 8 बजे से पूर्व पीआरएस काउंटर के मुख्य द्वार को खोल कर अंदर प्रवेश किया गया. इसी दौरान किसी कर्मी की नजर पीछे की टूटी हुई खिड़की पर नजर गयी. उसने तत्काल घटना की सूचना सीआरएस एसके झा को दी.
मौके पर पहुंचे सीआरएस ने इस घटना की सूचना सीनियर डीसीएम बीएनपी वर्मा को दी. इन्होंने तत्काल जीआरपी में इसकी शिकायत दर्ज करायी. साथ ही उसे जांच कर कार्रवाई आरंभ करने का निर्देश दिया. कयास लगाया जा रहा है कि घटना की रात चोरों के किसी गिरोह ने इस घटना को बड़ी ही बारीकी से अंजाम दे डाला.
अंदर प्रवेश करने के बाद चोरों ने मॉनिटेर चुराने से पूर्व काउंटरों के सभी दरजों को बारी बारी से खंगाला है. जिसके कारण यह आशंका जतायी जा रही है कि चोर नकदी को समेटने के उद्देश्य से प्रवेश किये हैं. हालांकि यह जांच का विषय है. एक चाबी का गुच्छा काउंटर के अंदर मिला है. जिसे जीआरपी ने जब्त कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










