शयनयान में नि:शक्त यात्री के लिए आरक्षित होंगे चार बर्थ

समस्तीपुर : रेलवे अब विकलांग यात्रियों की राह और आसान करने जा रही है. शयनयान श्रेणी में अब उनके लिए दो की जगह चार बर्थ आरिक्षत होंगे. उनमें से नीचे के दो बर्थ उन्हें अनिवार्य रूप से मिलेंगे. पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ एके रजक ने बताया कि यह नई व्यवस्था 22 दिसंबर से पूरे […]
समस्तीपुर : रेलवे अब विकलांग यात्रियों की राह और आसान करने जा रही है. शयनयान श्रेणी में अब उनके लिए दो की जगह चार बर्थ आरिक्षत होंगे. उनमें से नीचे के दो बर्थ उन्हें अनिवार्य रूप से मिलेंगे.
पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ एके रजक ने बताया कि यह नई व्यवस्था 22 दिसंबर से पूरे देश में एक साथ लागू हो जायेगी. रेलवे बोर्ड ने दिशा-निर्देश भी जारी कर दिया है. नई व्यवस्था के तहत कोई विकलांग यात्री (सहयोगी अनिवार्य) शयनयान श्रेणी में बर्थ चाहता है, तो उसे नीचे का बर्थ मिलेगा.
सहयोगी को मध्य बर्थ आवंटित किया जायेगा. वहीं, कोई विकलांग (बिना सहयोगी) टिकट लेना चाहता है, तो उसे नीचे का बर्थ तो मिल जायेगा, लेकिन मध्य बर्थ वेटिंग या आरएसी टिकट वाले वरिष्ठ नागरिक को दे दिया जायेगा. यानी, चार में से दो बर्थ अनिवार्य सहयोगी वाले विकलांग को तथा दो बर्थ वैकिल्पक सहयोगी वाले विकलांग यात्री के लिए सुरिक्षत रहेगी.
एक बार अनिवार्य सहयोगी वाली बर्थ फुल हो जाने पर इस तरह का कोई दूसरा विकलांग इस कोटे के लिए आवेदन नहीं कर सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










