शादी का झांसा देकर महिला से यौन शोषण

Published at :23 Nov 2015 2:03 AM (IST)
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर महिला से यौन शोषण

समस्तीपुर : शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण किया. जब महिला की ओर से शादी के लिए दबाव पड़ा तो उससे अपना पल्ला झाड़ने के लिए उसके साथ मारपीट की. पीड़िता ने महिला थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की गुजारिश की है. आवेदन में महिला ने जिक्र किया है कि वह पहले से […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण किया. जब महिला की ओर से शादी के लिए दबाव पड़ा तो उससे अपना पल्ला झाड़ने के लिए उसके साथ मारपीट की. पीड़िता ने महिला थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की गुजारिश की है.

आवेदन में महिला ने जिक्र किया है कि वह पहले से शादीशुदा है.
तीन बच्चे भी हैं. लेकिन उसके पति ने उसका साथ छोड़ दिया तो वह मायके चली गयी. बच्चों की परवरिश के लिए वह शहर के ही एक निजी क्लीनिक में काम करने लगी.
इसी दौरान जितवारपुर निजामत के युवक से संपर्क हुआ. महिला की व्यथा कथा को सुनकर उससे शादी करने का प्रस्ताव दिया. महिला शादी के लिए राजी हो गयी. आरोप है कि इसके बाद आरोपित युवक उससे शारीरिक संपर्क बना लिया. फिर उसने चीनी मील के पास आवास किराये पर लेकर रखा.
जहां वह अक्सर संपर्क करने आता था. जब महिला ने शादी के लिए दबाव दिया तो वह आनाकानी करने लगा. बाद में बात परिवार तक पहुंची तो उसके परिजनों ने भी उसके साथ मारपीट पर उतारु हुए.
इसी बीच आरोपित युवक किराये के मकान पर आ धमका. धमकी देने लगा. जिसके बाद पुलिस पहुंची. उसे गिरफ्तार कर थाने ले आयी. बातचीत के बाद वह शादी के लिए तैयार हुआ. वापस घर पहुंचने के बाद फिर से धमकाना शुरू कर दिया. जिसके बाद वह पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की गुजारिश की है. पीडि़ता के आवेदन पर महिला थाने की पुलिस फिलहाल गौर कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन