हमले की आशंका को ले रेल मंडल में हाइ अलर्ट

समसतीपुर : आंतकी हमले को रोकने को लेकर मंडल में हाइ अलर्ट जारी कर दिया गया है. बताया गया है कि झारखंड में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर आंतकी हमले की आशंका जाहिर की गयी है. इसको लेकर खुफिया विभाग ने एक रिर्पोट जारी कर कहा है कि आंतकी हमले को लेकर सुरक्षा के […]
समसतीपुर : आंतकी हमले को रोकने को लेकर मंडल में हाइ अलर्ट जारी कर दिया गया है. बताया गया है कि झारखंड में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर आंतकी हमले की आशंका जाहिर की गयी है.
इसको लेकर खुफिया विभाग ने एक रिर्पोट जारी कर कहा है कि आंतकी हमले को लेकर सुरक्षा के इंतजाम सरकार करें. इसी बात को लेकर हाजीपुर के पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों ने सभी मंडल के आरपीएफ कमाडेंट को यात्रियों की सुरक्षा को कई आदेश दिये हैं. इधर डीआरएम सुघांशु शर्मा ने मंडल में सुरक्षा को लेकर आरपीएफ कमाडेंट बीपी पंडित को ट्रेनों में अधिकारियों के साथ जांच करने का आदेश दिया है.
मंडल के सभी इंस्पेक्टरों का अवकाश रद्द करने का आदेश दिया है. सीमा को सील कर रेलखंडों से गुजरने वाली ट्रेनों में सधन चेकिंग अभियान चलाने का आदेश दिया है. सादे लिवास में आरपीएफ के जवानों को रेल परिसर व ट्रेनों के अलावा सभी प्लेटफार्मो पर रात्री में पेट्रोलिंग कर संदिग्ध यात्रियों व लावरिस वस्तुओं की सूचना मिलने पर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










