बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत

Published at :22 Nov 2015 5:19 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत

शाहपुर पटोरी : थाना क्षेत्र के जेठमारा गांव निवासी 55 वर्षीय मंगल राय की मौत अज्ञात बाइक की ठोकर से हो गयी़ मंगल राय अपने घर से हसुआ पिटाने के लिए लोहसारी पैदल जा रहा था़ इसी बीच पटोरी-समस्तीपुर मुख्य पथ के चकसलेम काली स्थान के निकट एक अज्ञात बाइक सवार ने ठोकर मार दी. […]

विज्ञापन

शाहपुर पटोरी : थाना क्षेत्र के जेठमारा गांव निवासी 55 वर्षीय मंगल राय की मौत अज्ञात बाइक की ठोकर से हो गयी़ मंगल राय अपने घर से हसुआ पिटाने के लिए लोहसारी पैदल जा रहा था़ इसी बीच पटोरी-समस्तीपुर मुख्य पथ के चकसलेम काली स्थान के निकट एक अज्ञात बाइक सवार ने ठोकर मार दी.

घायल अवस्था में लोगों ने उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने बेहतर पीएमसीएच भेज दिया़ पीएमसीएच ले जाने के क्रम में रास्ते में उसकी मौत हो गयी़ सूचना मिलने पर बीडीओ राजेश्वर राम व पूर्व मुखिया विजय कांत राय मृतक के घर पहंुचकर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन