सड‍़क हादसे में युवक की मौत

Published at :20 Nov 2015 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
सड‍़क हादसे में युवक की मौत

शाहपुर पटोरी : थाना क्षेत्र के योगी चौक के समीप बोलेरो तथा मोटरसाईिकल की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गये. मृतक की पहचान भदैया ग्राम निवासी राजेन्द्र पासवान (30) के रूप में की गयी है. घटना पटोरी-मोहीउद्दीननगर मार्ग पर योगी चौक के समीप हुई. मिली जानकारी के […]

विज्ञापन

शाहपुर पटोरी : थाना क्षेत्र के योगी चौक के समीप बोलेरो तथा मोटरसाईिकल की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गये. मृतक की पहचान भदैया ग्राम निवासी राजेन्द्र पासवान (30) के रूप में की गयी है. घटना पटोरी-मोहीउद्दीननगर मार्ग पर योगी चौक के समीप हुई.

मिली जानकारी के अनुसार राकेश पासवान अपने बहनोई राजेन्द्र पासवान के साथ चकसीमा से छठ का प्रसाद देकर भदैया लौट रहे थे. योगी चौक के समीप अज्ञात बोलेरो ने तीनों बाइक सवार को ठोकर मार दी जिससे घटनास्थल पर ही राजेंद्र की मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची पुिलस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए समस्तीपुर भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन