यज्ञ में प्रयुक्त साधनों की जननी है गौमाता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Nov 2015 5:04 AM (IST)
विज्ञापन

रोसड़ा : स्थानीय गोषाला परिसर में गुरूवार को गोपाष्टमी के अवसर पर प्रवचन,नगर भ्रमण,गौ पूजन एवं सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ जिसका उदघाटन गौशाला के पदेन अध्यक्ष एसडीओ कुन्दन कुमार ने किया़ अपने प्रवचन में भागवत कथा वाचक गोपाल प्रसाद राय ने गौ पूजन एवं गौ सेवा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा […]
विज्ञापन
रोसड़ा : स्थानीय गोषाला परिसर में गुरूवार को गोपाष्टमी के अवसर पर प्रवचन,नगर भ्रमण,गौ पूजन एवं सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ जिसका उदघाटन गौशाला के पदेन अध्यक्ष एसडीओ कुन्दन कुमार ने किया़
अपने प्रवचन में भागवत कथा वाचक गोपाल प्रसाद राय ने गौ पूजन एवं गौ सेवा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान परिपे्रक्ष्य में सनातन हिन्दु धर्म के सम्यक वर्द्घन के लिए गौ सेवा का व्रत लेना सभी के लिए अनिवार्य है़
उन्होने कहा कि सनातन आर्य कृष्टि की मूल धारा का स्रोत गौ माता हैग़ौ माता को वेद में होम साधनी भूता कहा गया़ यज्ञ में प्रयुक्त सभी साधन गौ माता से ही प्रप्त होता है़पीठ परिषद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के क्षेत्रीय संयोजक अमर नाथ मिश्र ने की़ इस अवसर पर डा. रामविलास राय के मार्ग दर्शन एवं सानिध्य में गौशाला की सफाई की गयी.
इसके बाद गौ पूजन, हवन एवं गौ ग्रास के साथ – साथ प्रसाद वितरण किया गया़ इसके बाद गाय को वस्त्र धारण कराकर एवं उसके पैरों में चांदी का पायल पहनाकर पूरे षहर का भ्रमण कराया गया़ इस दौरान लोगों ने गाय को भोजन कराया एवं प्रसाद का भी वितरण किया गया़ संध्या बेला में गौशाला परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
जिसमें कालाकार दिनेश जी एवं उनके सहयोगियो द्वारा एक से बढ़कर एक भजन व कीर्तन प्रस्तुत कर गौशाला के पूराने दिनों की याद ताजा कर दिया़ मौके पर रामेश्वर पूर्व, सत्यनारायण यादव,सजल कुमार,अरविन्द्र झा,अभय नाथ मिश्र,सुरेन्द्र झा, रामसेवक झा,भरत पंजियार, सुभाष पंजियार, रमेश गामी, विनोद ठाकुर,ब्रहमदेव मिश्र, गणेश प्रसाद पटवा, प्रमोद मिश्र, मोनु पूर्वे आदि उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










