जेनेरेटर रूम में गंदगी देख बिफरे निदेशक

समस्तीपुर : बिहार सर्किल के व्यापार व विपणन विभाग के निदेशक परिमल सिन्हा ने शुक्रवार को प्रधान डाक घर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कोषागार के पास पोस्टमास्टर कार्यालय देखकर जमकर बिफरे. वहीं उन्होंने इस अविलंब काउंटर के पास पोस्टमास्टर कार्यालय बनाने का आदेश दिया. वहीं उन्होने एसबीसीओ ब्रांच जाकर सभी अलमीरा को खोल […]
समस्तीपुर : बिहार सर्किल के व्यापार व विपणन विभाग के निदेशक परिमल सिन्हा ने शुक्रवार को प्रधान डाक घर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कोषागार के पास पोस्टमास्टर कार्यालय देखकर जमकर बिफरे. वहीं उन्होंने इस अविलंब काउंटर के पास पोस्टमास्टर कार्यालय बनाने का आदेश दिया.
वहीं उन्होने एसबीसीओ ब्रांच जाकर सभी अलमीरा को खोल कर वहां रखे फाइलों की भी जांच की. साथ ही इसे बेहतर ढंग से रखने का आदेश दिया. इसके बाद उन्होंने मेल ब्रांच जाकर वहां रखे डाक पत्रों की जानकारी ली. मेल ब्रांच को पोस्टमास्टर कार्यालय के पास स्थांतरित करने का आदेश दिया. जेनरेटर रुम के निरीक्षण के दौरान वहां की स्थिति को देखकरे कर्मी को जमकर फटकार लगायी. वहां की गंदगी को हटाने का आदेश दिया.
निरीक्षण के दौरान उन्होंने एकाउंट ब्रांच का दौरा किया. यहां उन्होंने पुराने मामलों को 15 दिसंबर तक हल करने का आदेश दिया. आइएमटीएस काउंटर का निरीक्षण करते हुये वहां दी जाने वाली सुकन्या समृद्धि योजना व जीवन प्रमाण पत्र के अब तक के प्रतिवेदन पर भी जानकारी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










