छत ढलाई नहीं हुई तो आवास सहायकों पर गिरेगी गाज

समस्तीपुर : सभी पंचायत सचिव हर हाल में प्रत्येक माह की पांचवी तारिख तक अपने अपने पंचायतों में चल रहे विकास की योजनाओं से संबंधित प्रतिवेदन प्रखंड कार्यालय को उपलब्ध करा दें. अन्यथा उनपर उचित कारवाई की जायेगी. उक्त बातें बीडीओ भुवनेश मिश्र ने गुरुवार को प्रखंड स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुये कही. वहीं […]
समस्तीपुर : सभी पंचायत सचिव हर हाल में प्रत्येक माह की पांचवी तारिख तक अपने अपने पंचायतों में चल रहे विकास की योजनाओं से संबंधित प्रतिवेदन प्रखंड कार्यालय को उपलब्ध करा दें. अन्यथा उनपर उचित कारवाई की जायेगी. उक्त बातें बीडीओ भुवनेश मिश्र ने गुरुवार को प्रखंड स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुये कही.
वहीं उन्होनें कहा कि हर हाल में पंचायत सचिव प्रत्येक सोमवार को पंचायत कार्यालय में उपस्थित हो जिससे आम लोगों की समस्याओं के समाधान में यहां वहां की भाग दौड़ न हो. कबीर अंत्योष्टी की उपयोगिता प्रमाण पत्र अविलंब जमा करने का निर्देश दिया गया. अतिरिक्त राशि की जरु त हो तो उसे भी अविलंब मांग करने के लिये कहा गया.
सभी पंचायत सचिवों की सेवापुस्तिका खोलकर एक प्रति प्रखंड कार्यालय में जमा करने की भी हिदायत दी गयी. अनुपस्थित पंचायत सचिवों से स्पष्टीकरण व एक दिन का वेतन बंद करने का आदेश दिया गया. जन्म मृत्यु प्रतिवेदन अद्यतन करने का आदेश दिया गया.
छतौना पंचायत सचिवों की ओर से चतुर्थ वित्त योजना का कार्य लंबित रखने पर बीडीओ ने नाराजगी जतायी. इंदिरा आवास सहायकों के साथ बैठक में जॉब कार्ड लंबित रखने पर भी बीडीओ ने फटकार लगायी.जिन पंचायतों में इंदिरा आवास लाभुकों का छत नहीं ढाला गया है वैसे आवास सहायकों पर कारवाई करने का आदेश दिया गया. बैठक में नहीं आने वाले 12 इंदिरा आवास सहायकों का वेतन बंद कर स्पष्टीकरण पुछने का आदेश दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










